प्रिंस हैरी ने दुनिया को हैरान कर दिया जब वो अपनी शादी के लिए 1968 में बनी टाटा जगुआर लैंड रोवर ई-टाइप को चला के विंडसर ले गए। हालांकि इसके पीछे भी एक कहानी जुड़ी है। लगभग 3 करोड़ 20 लाख कीमत की यह जगुआर मशहूर संगीतकार टोबी ग्राफते की थी, जिन्होंने पिछले साल कैंसर की जंग लड़ते हुए अंतिम सांस ली। Also Read - भारत में लॉन्च हुआ Land Rover Discovery का नया एडिशन, 1 करोड़ से ज्यादा है कीमत
Also Read - ब्लैकबेरी, जेएलआर में अगली पीढ़ी के वाहनों के लिए समझौता Also Read - जगुआर लैंड रोवर की एक्सई, एक्सएफ नए पेट्रोल इंजन के साथ अब भारत में
ब्रिटिश वेबसाइट The Sun के मुताबिक, टोबी महंगी और एंटीक कार खरीदने के बहुत शौकीन थे। यही वजह थी कि उन्होंने इस 50 साल पुरानी कार को अपनी अंतिम सांस तक अपने पास रखा। उनके मरने के बाद उनकी बीवी ने ये कार बेच दी। हालांकि उन्होंने इस बात का कोई जिक्र नहीं किया की उनसे यह कार किसने खरीदी और यह कार प्रिंस हैरी के पास तक कैसे पहुंची।
60 के दशक में आने वाली इस ई-टाइप में काफी फेर बदल किए गए हैं। कहा जा रहा कि इन बदलावों में कम से कम 3 करोड़ 20 लाख रुपए लगे हैं। ये कार 0-60 की स्पीड सिर्फ 6 सेकेंड में हासिल कर सकती है। मॉडर्न मेकओवर के बाद इस कार में कार्बन फाइबर का डैशबोर्ड और एक टच स्क्रीन कंट्रोल पैनल देखने को मिला। यह कार पहले पेट्रोल वेरिएंट में थी लेकिन अब इसे जीरो-एमिशन, बैटरी से चलने वाला इलेक्ट्रिक इंजन और LED हेडलाइट दे दी गई है।
इसके अलावा जो एक दिलचस्प बात है वो है इस कार की नंबर प्लेट। इस कार की नंबर प्लेट प्रिंस हैरी और मेघन की शादी वाली डेट है।