दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ट्रेड शो Mobile World Congress 2020 (MWC-2020) स्पेन की राजधानी बार्सिलोना में 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होना है। MWC 2020 के आयोजन से पहले इस इवेंट पर CoronaVirus का असर दिखना शुरू हो गया है। इंटरनेशल टेल्को इंडस्ट्री के एनुअल इवेंट में दुनिया भर के 200 देशों के करीब एक लाख डेलीगेट्स हिस्सा लेते हैं। इस दौरान टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी कंपनियां अपनी टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट लॉन्च करते हैं। Also Read - MWC 2020: Realme 24 फरवरी को लॉन्च करेगी Realme X50 Pro 5G स्मार्टफोन
कोरोना वायरस (CoronaVirus) के चलते विश्व स्वास्थ संगठन ने ग्लोबल अमरजेंसी घोषित कर दी है। ऐसे में कई सारी कंपनियों ने MWC 2020 में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। यहां हम आपको उन कंपनियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने MWC 2020 में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। Also Read - Poco X2 स्मार्टफोन की अगली सेल 18 फरवरी को, जानें कीमत और ऑफर्स
These companies will not participate in MWC 2020
- Accedian
- Amazon
- Amdocs
- AppsFlyer
- Ciena
- CommScope
- Dali Wireless
- Ericsson
- F5 Networks (confirmed via email)
- iconectiv
- Intel
- InterDigital
- LG
- MediaTek
- NTT Docomo
- Nvidia
- Sony
- Ulefone
- Umidigi
- Viber (confirmed via email)
- Vivo
क्या है कोरोनावायरस
चीन में फैले कोरोनावयरस का पूरा नाम 2019 Novel Coronavirus (2019 नोवेल कोरोनावायरस) है। इस वायरस को 2019-nCoV नाम से भी जाना जाता है।कोरोनावयरस की पहली बार चीन के वुहान प्रांत में पहचान की गई। कोरोनावायरस इससे पहले कहीं नहीं पाया गया इस लिए इस वायरस के नाम के आगे नोवेल लगाया गया है।
कोरोनावायरस – कोरोना + वायरस से मिल कर बना है। कोरोना शब्द लैटिन का है। लैटिन में कोरोना का मतलब क्राउन होता है। कोरोना वायरस की तहत पर क्राउन जैसी संरचनाएं बनी होती है। इससे इसका नाम कोरोना पड़ा है। Also Read - Realme C3 स्मार्टफोन इंडोनेशिया में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च
MWC को आयोजित करने वाली कंपनी GSMA टेलीकॉम इंडस्ट्री ग्रुप का कहना है कि अपकमिंग मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस बार्सिलोना में तय कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न होगा। रायटर्स के मुताबिक GSMA का कहना है कि वह हालात पर नजर बनाए हुए हैं और कोरोनावायरस के प्रकोप के संभावित प्रभाव का आकलन कर रही है। इसके साथ ही GSMA का यह कहना है कि उसने इवेंट के स्थान पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और सरकार की सेफ्टी रेकमेंडेशन के अनुरुप मेडिकल सपोर्ट की अतिरिक्त व्यवस्था की हुई है।