TicWatch Pro S को चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी के TicWatch Pro 3 का सस्ता विकल्प हो सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स और वाटरप्रुफ डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा यह Google Pay और NFC कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है। इसे एक ही कलर ऑप्शन और डायल साइज में लॉन्च किया गया है। TicWatch Pro S के स्मार्ट मोड में दो से पांच दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है, जबकि इसके एसेंशियल मोड में 30 दिनों की बैटरी बैकअप मिलती है। Also Read - Google Doodle: कौन हैं Vera Gedroits, जिनकी याद में गूगल ने बनाया डूडल?
TicWatch Pro S price
यह अफोर्डेबल स्मार्ट वॉच $259.99 (लगभग 19,00 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। TicWatch Pro S केवल एक ही ब्लैक कलर में आता है। इसे अमेरिका में कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। इसके भारत में लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। Also Read - Infinix Note 10 Pro के स्पेसिफिकेशन Google Play Console पर लिस्ट, सामने आए फीचर्स
TicWatch Pro S के फीचर्स
TicWatch Pro S 1.39 इंच के AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है और Google के Wear OS पर काम करता है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 400 x 400 पिक्सल है। साथ ही, इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। TicWatch Pro S Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 1GB RAM और 4GB स्टोरेज मिलती है। Also Read - Oppo A94 5G हुआ लॉन्च, मिलेगा 8GB RAM और 48MP कैमरा
इस स्मार्ट वॉच के कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो यह Bluetooth 4.2, Wi-Fi, GPS और NFC सपोर्ट के साथ आता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर, लाइट सेंसर और लो लेटेंसी सेंसर जैसे फीचर मिलते हैं। इसमें 415mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसमें 1000 से ज्यादा वॉच फेस मिलता है, जिसे कस्टमाइज किया जा सकता है। साथ ही, इसमें VO2 Max मॉनिटरिंग फीचर भी मिलता है। इस स्मार्ट वॉच का सीधा मुकाबला Realme Watch S Pro और Xiomi Revolve स्मार्ट वॉच के साथ होगा।