Truke Horizon W20 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट बजट स्मार्टवॉच है। वॉच में 1.69 इंच का Full Touch HD कलर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, इसमें 300mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 7 से 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है। वॉच में वाटर रसिस्टेंट डिज़ाइन और जीपीएस सपोर्ट मिलता है। इसमें हार्ट रेट सेंसर, SpO2, ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे कई हेल्थ फीचर्स भी दिए गए है। खरीद के लिए इस वॉच को Flipkart पर लिस्ट किया गया है। Also Read - 50MP कैमरा, 12GB तक RAM और 4500mAh बैटरी वाले OnePlus Nord 2 5G पर मिल रहा तगड़ा Discount, सस्ते में खरीदने का शानदार मौका
Truke Horizon W20 smartwatch Price
कंपनी की लेटेस्ट स्मार्ट वॉच Truke Horizon W20 की कीमत 2,999 रुपये है। इसे आप Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। वॉच में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए मिलते हैं। यह कलर हैं- ब्लैक, ग्रीन और रेड। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए इस वॉच को खरीदने पर आपको 5 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB तक RAM और 5000mAh बैटरी वाले Redmi Note 10S को Flipkart से सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा तगड़ा Discount
Truke Horizon W20 smartwatch Specifications
इस स्मार्ट वॉच में 1.69 इंच का Full Touch HD कलर IPS TFT डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में 240×280 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स की बात करें, तो इस वॉच में 24×7 हार्ट रेट मॉनिटर सेंसर मिलता है। इसमें ट्रू ब्लड ऑक्सिजन लेवल SpO2 मॉनिटरिंग फीचर, ब्ल्ड प्रेशर मॉनिटर, स्लिप और स्टेप ट्रेकर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। Also Read - शॉपिंग वेबसाइट्स पर फेक रिव्यू लिखने वालों की अब खैर नहीं, सरकार बना रही बड़ा प्लान
इस वॉच को Android और iOS डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। इस वॉच में जीपीएस सपोर्ट मौजूद है। वहीं, इसे वाटर रसिस्टेंट डिज़ाइन बिल्ड दिया गया है। वॉच में कई स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं, जिसमें आउटडोर रनिंग, इंडोर रनिंग व साइकलिंग आदि शामिल है।
वॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 7 से 10 दिन तक की यूसेज देगी। इसके अलावा, स्टैंडबाय पर इसका इस्तेमाल 45 दिन तक के लिए किया जा सकता है। वॉच के साथ कंपनी ने मैग्नेटिक चार्जर दिया है।