ऑडियो ब्रांड्स Truke ने आज नए TWS ईयरबड्स — Truke S2 — लॉन्च किए हैं। इस डिवाइस की विशेष लॉन्च कीमत 1499 रुपये है। ये ईयरबड्स कंपनी के पुराने बड्स S1 के सक्सेसर हैं। यह अमेजन और फ्लिपकार्ट पर तीन रंगों – काला, नीला और सफेद में उपलब्ध होगा। Also Read - Truke BTG 3 TWS Review: कम दाम में यूनीक डिजाइन और अच्छी साउंड क्वालिटी वाला TWS
ये नए बजट ईयरबड्स एक स्लाइडिंग केस के साथ आते हैं। ये 20 Preset EQ Modes और Environmental Noise Cancellation (ENC) सपोर्ट करते हैं। Truke S2 में 55ms की लो-लेटेंसी है। कंपनी का दावा है कि ये 48 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं, जिसमें सिंगल चार्ज पर 10 घंटे का बैकअप मिलता है। Also Read - Truke Horizon W20 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 10 दिन तक करें इस्तेमाल
Truke S2 TWS ईयरबड्स
- कीमत = 1499
- 20 Preset EQ Modes
- Environmental Noise Cancellation (ENC)
- 55ms लो-लेटेंसी
- 48 घंटे का बैटरी बैकअप
- 10 घंटे सिंगल चार्ज बैकअप
Truke S2 TWS ईयरबड्स के लॉन्च पर Truke India CEO पंकज उपाध्याय ने कहा, “ट्रूक बड्स S1 की भारी कामयाबी के बाद हम एक और शानदार पेशकश लेकर आये हैं, जिसमें इयरबड के अभी तक के स्वरूप को बदलने की शक्ति है। ट्रूक बड्स S2 में कई बेहतरीन फीचर्स हैं जिन्हें संगीत के दीवानों को खुश करने के लिए खास तौर पर बनाया गया है। हमें पक्का भरोसा है कि यह नवीनतम पेशकश हमें साधारण मूल्य वाले TWS सेगमेंट में वस्तुतः लीडर होने के हमारी कोशिश को बल प्रदान करेगी।” Also Read - Truke BTG-1 TWS Review: गेमर्स के लिए बजट में अच्छा ऑप्शन
Truke स्मार्टवॉच
Truke ने पिछले महीने भारत में Truke Horizon W20 स्मार्टवॉच लॉन्च किया था। यह कंपनी की लेटेस्ट बजट स्मार्टवॉच है। ट्रूक की यह स्मार्टवॉच 1.69-इंच की Full Touch HD कलर डिस्प्ले से लैस है।
इस स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी मौजूद है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 7 से 10 दिन तक का बैकअप दे सकती है। इस वॉच में GPS सपोर्ट, हार्ट रेट सेंसर, SpO2 सेंसर और ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। यह डिवाइस Flipkart पर लिस्ट किया गया है। Truke Horizon W20 की कीमत 2,999 रुपये है।