ऑनलाइन खरीदारी देश की युवा पीढ़ी में तेजी से प्रचलित होता जा रहा है, लेकिन सभी के मन में एक आशंका जरूर होती है कि ऑनलाइन जो कपड़ा पसंद आ रहा है वह पहनने पर आप पर कैसा लगेगा। इसी दुविधा को खत्म करने के लिए एक नया एप विकसित किया गया है, जिसकी मदद से जान सकेंगे कि कोई पोशाक आप पर फबेगी या नहीं। Also Read - WhatsApp पर जल्द नए अंदाज में दिखेगा Text Status बार, आपने देखी झलक
Also Read - WhatsApp ला रहा कमाल का फीचर, अब जरूरी Disappearing Message नहीं होगा डिलीटहैदराबाद की एक स्टार्टअप कंपनी ‘ट्रपिक वर्चुअलाइजेशन’ ने एक एप विकसित किया है। इस एप के जरिए आप अपने 3-डी चित्र पर कपड़े पहने दिखाई देंगे। अपने शरीर के आकार का विवरण देने पर उपभोक्ता को यह पता चल सकेगा कि उस पर कपड़ा कैसा दिखेगा। Also Read - Beijing Winter Olympics 2022 का आधिकारिक My 2022 app बना खतरा: रिपोर्ट
इसे भी देखें: होली पर एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स को ‘सरप्राइज ऑफर’ में मिल सकता है मुफ्त डाटा
कंपनी का दावा है कि अन्य ई-कामर्स साइट के विपरीत यह मोबाइल पर किसी पोशाक को व्यक्ति की तस्वीर पर चिपकाता भर नहीं है, बल्कि व्यक्ति खुद को वह पोशाक पहना हुआ महसूस करेगा। अभी यह एप हैदराबाद और सिकंदराबाद में उपलब्ध है। इस मुफ्त एप की सेवा बेंगलुरू में अगले महीने से शुरू की जाएगी।
इसे भी देखें: वाईफाई हैकिंग से बचाएंगे ये एप्लिकेशन
यह कपड़े की खरीदारी की सुविधा ट्रायल रूम के साथ स्टोर में मोबाइल पर प्रदान करता है। मौजूदा वक्त में यह सिर्फ पुरुषों को सेवाएं दे रहा है। कंपनी की योजना जल्द ही महिलाओं के लिए भी यह सेवा शुरू करने की है। कंपनी ने इसकी शुरुआत बीते साल अक्टूबर में की। इस मुफ्त एप का इस्तेमाल 25,000 से ज्यादा लोगों ने किया है।
इसे भी देखें: एप्पल आईफोन 6 को 32जीबी वेरिएंट में जल्द किया जा सकता है पेश