VPN सर्विस सुरक्षित नहीं हैं, जैसा कि इन्हें लेकर दावा किया जाता है। आठ पॉपुलर वीपीएन सर्विस के जरिए 1.2TB यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। ये VPN ऐप्स अब तक Google Play Store पर मौजूद हैं। इन ऐप्स में से गूगल प्ले स्टोर से फिलहाल एक को डिलीट किया गया है। Also Read - Farmer Protest: दिल्ली से सटे हरियाणा के 17 जिलों में 30 जनवरी तक इंटरनेट बैन, यहां देखें पूरी लिस्ट
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, UFO VPN के जरिए 894GB यूजर्स का डाटा और इंफॉर्मेशन इंटरनेट पर लीक हुआ है। यह जानकारी Comparitech ने दी है, इसके मुताबिक UFO VPN के जरिए यूजर्स की कई जानकारी जिसमें अकाउंट के पासवर्ड समेत, VPN सेशेन/टोकन, सर्वर और क्लाइंट के डिवाइस दोनों की IP एडरेस जैसी जानकारी लीक की है। ये सभी जानकारी प्लेन टेक्स्ट के रूप में मौजूद है। UFO VPN सर्विस का हेडक्वार्टर Hong Kong में स्थित है। UFO VPN ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर करीब दस करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। Also Read - PUBG Mobile ने बैन किए 9 लाख से ज्यादा प्लेयर्स के अकाउंट, आप भी तो नहीं कर रहे हैं यह काम?
Comparitech की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 करोड़ यूजर्स रोजाना लॉगइन करते हैं। VPN service प्रोवाइडर को कई बार इन डाटा लीक के बारे में बताया गया लेकिन उन्होंने इस तरह की रिपोर्ट का हमेशा से खंडन किया है। UFO VPN का कहना है कि यूजर्स के लॉग्स की जानकारी ट्रेफिक को मॉनीटरिंग करने के लिए रखा जाता है और फिर इसे हटा दिया जाता है। Also Read - PUBG Mobile Unban! भूलकर भी न करें ये गलती, पड़ेगा पछताना
UFO VPN के अतिरिक्त हॉन्ग कॉन्ग स्थित सात दूसरे वीपीएन सर्विस प्रोवाइडर से यूजर्स का 1.2TB डाटा ऑनलाइन लीक होने की जानकारी सामने आई है। इस लिस्ट में FAST VPN, Free VPN, Super VPN, Flash VPN, Secure VPN, Rabbit VPN और UFO VPN शामिल है। इसके साथ ही VPNmentor के मुताबिक ये सभी VPN सर्विस प्रोवाइडर एक जैसे Elasticsearch सर्वर और एक पेमेंट रिसीपेंट Dreamfii HK Limited का प्रयोग करते हैं।
VPN सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए लीक हुए डाटा में कई संवेदशील जानकारियां जैसे घर का पता, Bitcoin और PayPal पेमेंट डिटेल्स, ईमेल एडरेस, पासवर्ड और यूजर्स का नाम जैसी जानकारियां शामिल हैं। Dreamfii HK इन सभी वीपीएन सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों की पैरेंट कंपनी है। ये VPN ऐप्स अभी भी Play Store पर बनी हुई हैं जिसमें से केवल Rabbit VPN को हटाया गया है।