Union Budget 2021: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज देश का बजट (Union Budget 2021) पेश कर रही है। यह पहली बार है कि देश का बजट पेपरलेस है। यानी बजट के कागज पर प्रिंट नहीं किया गया है। कोरोना वायरस के चलते सरकार ने बजट को प्रिंट नहीं किया है। इस बार वित्त मंत्री मेड इन इंडिया टैब से बजट का भाषण पढ़ रही हैं। इससे पहले हर साल वित्त मंत्री बजट की प्रिंट कॉपी को लेकर संसद भवन पहुंचते थे। Also Read - Made in India Apps: WhatsApp, Twitter, Google Maps के ये हैं 'देसी' विकल्प
मेड इन इंडिया टैब लेकर संसद पहुंचीं निर्मला सीतारमण (Made in India Tablet Nirmala Sitharaman)
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पहली बार टैब से बजट भाषण पढेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री एक लाल रंग के पाउच में टैब लेकर संसद भवन पहुंची थी। केंद्रीय वित्त मंत्री ने साल 2019 में ब्रीफकेश में बजट कॉपी ले जानी की परंपरा तोड़ी थी। तब वे बहीखाता लेकर संसद भवन पहुंची थी। इस साल निर्मला सीतारमण बहीखाता के बदले टैब लेकर संसद भवन पहुंची हैं। Also Read - वित्त मंत्री ने इस कंपनी के Tablet से पेश किया था बजट, हो गया खुलासा
Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman will present and read out the #UnionBudget 2021-22 at the Parliament through a tab, instead of the traditional ‘bahi khata’. pic.twitter.com/Ir5qZYz2gy Also Read - Union Budget Mobile App कहां से और कैसे करें Download, मिलेंगी Budget 2021 की Latest Updates
— ANI (@ANI) February 1, 2021
देश का पहला ‘डिजिटल बजट’
केंद्र सरकार इस साल के बजट को पेपरलेस करने के साथ-साथ बजट के लिए मोबाइल ऐप भी लॉन्च की है। इस ऐप का नाम Union Budget Mobile है। Union Budget Mobile ऐप में बजट 2021 को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ा जा सकता है। इस मोबाइल ऐप को नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर ने बनाया है। इसमें ऐप के जरिए यूजर्स बजट के 14 अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही ऐप की मदद से बजट डॉक्यूमेंट को प्रिंट भी किया जा सकता है। इस तरह इसे देश का पहला डिजिटल बजट कहा जा रहा है।
Union Budget Mobile App कैसे करें डाउनलोड
Step 1. Union Budget Mobile App ऐप को Google Play Store पर या Apple Apps Store से डाउनलोड किया जा सकता है।
Step 2. सबसे पहले आपको Union Budget Mobile App सर्च करना होगा। ध्यान दें कि NIC e-gov mobile apps द्वारा डेवलप किए गए ऐप को ही डाउनलोड करें।
Step 3. गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर के साथ यूजर्स www.indiabudget.gov.in से भी बजट ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां यूजर्स को ऐप के लिए एक लिंक मिलेगा।
Step 4. उस लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर्स Google Play Store या Apple App store पर पहुंच जाएंगे, जहां से वह ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
Step 5. Union Budget Mobile App को यूज करने के लिए यूजर्स को किसी लॉगइन या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप का इंटरफेस का फ्रंडली है जहां से बजट डॉक्यूमेंट्स को डाउनलोड, सर्च, प्रिंट, जूम भी किया जा सकता है।