WhatsApp features in 2020 : मैसेंजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी लोकप्रियता के पीछे कंपनी द्वारा यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए अपडेट जारी करना है। Facebook के स्वामित्व वाली मैसेंजिंग कंपनी साल 2019 में कई सारे फीचर अपने में जोड़े थे। अपने यूजर्स की प्राइवेसी को देखते हुए व्हाट्सऐप ने फिंगरप्रिंट लॉक, मीडिया हाइड, कॉन्टेक्ट ब्लॉक, स्टेटस प्राइवेसी जैसे फीचर जोड़े थे। कंपनी के कई सारे फीचर अंडर डेवलपमेंट में है, जो कि हमें अगले साल तक व्हाट्सऐप में देखने (WhatsApp features in 2020) को मिलेंगे। Also Read - अब व्हाट्सऐप के जरिये ये भी कर सकते हैं आप...
List of upcoming WhatsApp features
Dark Mode
डार्क मोड पर व्हाट्सऐप बीते कई दिनों से काम कर रही है। WhatsApp के इस फीचर्स का यूजर्स काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक व्हाट्सऐप की ऐप में डार्क मोड तीन ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल यह फीचर कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। Also Read - भारत में व्हाट्सऐप के यूजर्स की संख्या बढ़कर हुई 20 करोड़
Face Unlock
WhatsApp ने हाल में ही फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को ऐड किया है। इस फीचर के बाद यूजर्स अपनी चैट को पहले ज्यादा सिक्योर कर पाएं हैं। अब खबर है कि कंपनी जल्द ही नया सिक्योरिटी फीचर फेस अनलॉक पर काम करी है। इस फीचर के बारे में फिलहाल ज्यादा इंफॉर्मेशन उपलब्ध नहीं है। Also Read - व्हाट्सऐप के इन 5 हिडन फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप
Disappearing Messages
WhatsApp का यह फीचर जिसमें मैसेज कुछ समय बाद स्वयं डिलीट होंगे कुछ महीने पहले स्पॉट किया गया था। व्हाट्सऐप ने इस फीचर में कुछ नए फीचर और ऐड कर दिए हैं। नए अपडेट के बाद WhatsApp Groups के एडमिन के पास यह विकल्प होगा कि वे तय कर पाएंगे कि ग्रुप में आया मैसेज कितनी देर में डिलीट हो जाएगा। ये एक घंटे, एक दिन, एक हफ्ते महीने या फिर साल के विकल्प को चुन पाएंगे।
Last seen for select friends
व्हाट्सऐप पर लास्ट सीन फीचर का यूज हम सभी यह जानने के लिए करते हैं कि यूजर ने अंतिम समय कब व्हाट्सऐप चलाया था। फिलहाल यूजर के पास लास्ट सीन हाइड करने का ऑप्शन है। लेकिन अब कंपनी यहां एक नया फीचर ऐड करने जा रही हैं जिसमें यूजर्स चुन पाएंगे कि उनका लास्ट सीन किन्हें दिखाई देगा और किन्हें नहीं दिखाई देगा।
Facebook Pay
WhatsApp ने हाल में ही UPI-इनेबल्ड WhatsApp पेमेंट को लॉन्च किया है। फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। लेकिन अब इस तरह की खबरें हैं कि कंपनी व्हाट्सऐप पर Facebook Pay को पेश कर सकती है। फिलहाल इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।