Xiaomi 12 Ultra कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। फोन से जुड़ी लीक्स लगातार सामने आ रही हैं। लेटेस्ट लीक में फोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। जैसे कि नाम से पता चलता है यह फोन Mi 11 Ultra का सक्सेसर होगा। लीक के मुताबिक, शाओमी 12 अल्ट्रा फोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। Also Read - Xiaomi जल्द ला सकती है Xiaomi 12S सीरीज, स्पेसिफिकेशन हुए लीक
Xiaomi 12 Ultra renders leak
टिप्सटर @Shadow_Leak उर्फ Sam ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Xiaomi 12 Ultra के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स को लीक किया है। रेंडर्स में फोन का डिज़ाइन देख सकते हैं। फोन के ऊपरी हिस्से पर एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस मॉड्यूल में सर्कुलर कैमरा सेटअप है। वहीं, फोन के बॉटम पर Xiaomi की ब्राडिंग स्थित है। इसके अलावा, रेंडर्स में फोन दो कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, वो हैं- ब्लैक और व्हाइट। Also Read - 5020mAh बैटरी, 6GB RAM, 48MP कैमरा वाले Redmi Note 10 Lite पर 'बंपर' ऑफर, मिल रहा 2000 रुपये का Instant Discount
Xiaomi 12 Ultra Concept Images & Leaked Specs 🎩
• 6.73″ 2K 120Hz E5 AMOLED Display, LTPO 2.0, 10bit
• Snapdragon 8 Gen1
• 5000mAh+120W
• 50MP+50MP(IMX766,UW)+16MP(Portrait)+48MP(IMX586,Tele) Rear
• Android 12
• Stereo Speakers
• IP68#Xiaomi #Xiaomi12Ultra #12Ultra pic.twitter.com/4uABGYS3c9— Sam (@Shadow_Leak) March 8, 2022
Xiaomi 12 Ultra Specifications
रेंडर्स के साथ टिप्सटर ने फोन के स्पेसिफिकेशन को भी लीक किया है। लीक के अनुसार, शाओमी 12 अल्ट्रा फोन Android 12 के साथ आएगा। वहीं, दूसरी ओर Xiaomi Mi 11 Ultra स्मार्टफोन Android 11 के साथ आया था। नए फोन में 6.73 इंच 2K E5 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। पुराना वर्ज़न Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर से लैस था।
फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, 16MP का पोट्रेट लेंस और 48MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। शाओमी मी 11 अल्ट्रा फोन में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया था।
फोन की बैटरी 5,000mAh की होगी, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। शाओमी 12 अल्ट्रा को वाटर और डस्ट प्रूफ बनाने के लिए IP68 रेटिंग दी जाने की उम्मीद है।
फिलहाल, Xiaomi 12 Ultra की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फ्लैगशिप फोन से साल 2022 के सेकेंड हाफ में पर्दा उठा सकती है। वहीं, Xiaomi 12 सीरीज की ग्लोबल लॉन्चिंग 15 मार्च है।