Xiaomi (शाओमी) ने चीन में अपने लेटेस्ट प्रॉडक्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस प्रॉडक्ट को Xiaomi eBook Reader Pro के नाम से मार्केट में लॉन्च किया है। यह डिवाइस डिस्काउंट प्राइस यानी 1,099 युआन के साथ प्री-ऑर्डर के लाया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 12,350 रुपये होते हैं। वैसे इस डिवाइस की कीमत 1,299 युआन है। Xiaomi का ये डिवाइस Xiaomi eBook Reader का अपग्रेडिड वेरिएंट है, जिसे इस साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। Also Read - Xiaomi Republic Day Sale शुरू, स्मार्टफोन्स और TV पर बंपर डिस्काउंट
Also Read - Xiaomi ने भारत में Mi Notebook 14 (IC) लैपटॉप किया लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Xiaomi eBook Reader Pro में कंपनी ने 7.8-inch e-ink स्क्रीन दी है, जबकि इससे पिछले वर्जन में कंपनी ने 6इंच का पैनल दिया था। नए वेरिएंट की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1872 x 1404 पिक्सल्स का है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 300PPI है। इस डिवाइस में आपको 24 अलग-अलग लेवल का स्क्रीन एडजस्टमेंट मिल रहा है। आप कूल से वार्म लाइट में कई लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इसमें Baidu Netdisk, WLAN Transfer जैसे कई लाइब्रेरी इंपोर्ट मेथड मिल रहे हैं। Also Read - Amazon Great Republic Day Sale में डील्स की भरमार, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट
Xiaomi eBook Reader Pro में कंपनी ने क्वॉड कोर हाई परफॉर्मेंस और लो पावर कंज्मपशन प्रोसेसर मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस A5 पेपर जितना है। इसके अलावा ये डिवाइस पोर्टेबल और लाइटवेट है। यह डिवाइस 7mm पतला और वजन में 251 ग्राम है। शाओमी का दावा है कि एक बार डिवाइस फुल चार्ज होने पर 70 दिनों तक का बैटरी बैकअप देता है।