Xiaomi ने चीन में 29 अगस्त 2019 को एक बड़े इवेंट का आयोजन किया है। अभी तक मिल रही खबरों के मुताबिक कंपनी इस दिन 70-inch Redmi 4K smart TV, Redmibook 14 10th-gen Intel Core i7 processor के साथ, Redmi Note 8 , Redmi Note 8 Pro और MIUI 11 को पेश कर सकती है। Redmi ने इससे पहले Note 8 Pro के डिजाइन को कंफर्म किया था। इसमें MediaTek G90T SoC आने की बात कही गई है। Also Read - Redmi भारत में लॉन्च करेगी सस्ते Smart TV, Realme TV को मिलेगी टक्कर
अब Redmi ने ऑफिशियली कंफर्म किया है कि Note 8 को Qualcomm Snapdragon 665 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। Also Read - शाओमी के इस पुराने स्मार्टफोन को मिल रहा MIUi 12 का अपडेट, जानिए डिटेल्स
Also Read - Redmi Note 8 को मिल रहा MIUI 12 का अपेडट, जानिए क्या होगा नया
Note 8 के रेडमी टीजर से हमें वहीं बात पता चलती हैं जो Redmi Note 8 की FCC स्पॉटिंग से पता चली थी। इससे कंफर्म होता है कि Note 8 (लेफ्ट साइट में कैमरा मॉड्यूल) और Note 8 Pro (सेंटर में कैमरा मॉड्यूल) को एक अलग डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।
इसके अलावा वीबो पोस्ट से पता चलता है कि फोन में 48MP मेन सेंसर, वाइड एंगल लेंस कैमरा, मैक्रो लेंस कैमरा और चौथा सेंसर डेप्थ ऑफ फील्ड का होगा।
Redmi ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन Qualcomm Snapdragon 665 SoC के साथ आएगा जिसमें Samsung’s 11nm LPP process होगा। ऐसा सेटअप Xiaomi डिवाइस Mi A3 में भी देखा गया है। इससे पहले Redmi Note 7 में Qualcomm Snapdragon 660 दिया गया था। Qualcomm Snapdragon 665 SoC इसका अपग्रेडिड स्मार्टफोन है। हालांकि प्रो वेरिएंट में MediaTek G90T दिए जाने की बात कही जा रही है। इन फोन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट से पता चला था कि फोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही कंपनी को इस फोन के लिए एक दिन में 14 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिल गए हैं। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सिर्फ रजिस्ट्रेशन नंबर ही है ये प्री-बुकिंग के आंकड़े नहीं हैं।
You Might be Interested
11499