Xiaomi ने भारत में अपने नए फिटनेस बैंड Mi Band 3i को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi भारत में सिर्फ टॉप स्मार्टफोन कंपनी बनकर ही नहीं रहना चाहती। कंपनी ने वियरेबल स्पेस में भी अपना फोकस बना रखा है। Mi Band 3i इससे पिछले वर्जन Mi Band HRX का अपग्रेडिड वर्जन है। इसे खासतौर पर भारत के लिए बनाया गया है और इसमें कुछ महत्वपूर्म अपग्रेड भी किए गए हैं। हम आपको यहां Xiaomi Mi Band 3i की प्राइस, स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - PLAYFIT53 और PLAYFIT21 First Impression : क्या Mi Band 4 को दे पाएगा टक्कर?
Xiaomi Mi Band 3i price and availability
Xiaomi ने भारत में Mi Band 3i फिटनेस बैंड को 1,299 रुपये में लॉन्च किया है। आप इसे कंपनी की वेबसाइट (https://store.mi.com/in/item/3194600013) से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी शिपिंग 10 दिसंबर से शुरू होगी। Also Read - शाओमी Mi बैंड 3 चीन में ओपन सेल के लिए हुआ लिस्ट, जानें कीमत और फीचर्स
Xiaomi Mi Band 3i Specifications and features
Mi Band 3i की स्पेसिफिकेशंस की बात की जाएं तो इसमें आपको 0.78-inch AMOLED display मिल रही है जो टच सपोर्ट के साथ आती है। इससे पहले आपको बता दें कि Mi Band HRX में 0.42-inch स्क्रीन दी गई थी। कंपनी ने Mi Band 3i में 110mAh की बैटरी दी थी। इससे पहले Mi Band HRX में 70mAh की बैटरी दी गई थी। Xiaomi का दावा है कि Mi Band 3i को फुल चार्ज करने में आपको 20 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। यह आपके स्टेप्स, डिस्टेंस वॉक, बर्न कैलोरीज को भी काउंट करता है। इसके अलावा बैंड डिस्प्ले में आपको ऐप नोटिफिकेशन भी मिल जाएगी। इसमें WhatsApp, Instagram, Text Messages, और इनकमिंग कॉल अलर्ट शामिल हैं।
Mi Band 3i 5ATM (50 meters) वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। हालांकि यह आपके हार्ट रेट को मॉनिटर नहीं करती है। फिटनेस बैंड में आपको अगले तीन दिनों के लिए मौसम की जानकारी भी मिलती है। इसके अलावा आप टाइमली अलार्म और इवेंट रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी क्वॉलिटी ऑफ स्लीप को भी ट्रैक करता है। यह Bluetooth 4.2 BLE कनेक्टिविटी के साथ आता है।