Xiaomi ने आखिरकार Mi TV Stick से ग्लोबल इकोसिस्टम प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट के दौरान पर्दा उठा दिया है। शाओमी का यह प्रोडक्ट Amazon Fire TV Stick जैसा ही है। नए लॉन्च किए Mi TV stick एक पोर्टेबल स्ट्रीमिंग डिवाइस है जिसे HDMI पोर्ट के जरिए टीवी से कनेक्ट किया जासता है। Mi TV Stick के जरिए यूजर्स अपने साधारण टीवी में Netflix, Amazon Prime, Disney Hotstar+, और दूसरे OTT ऐप्स स्ट्रीम कर सकते हैं। शाओमी का यह डिवाइस बिल्ट-इन Google Assistant और Chromecast के साथ आता है। इसके साथ ही Mi TV स्टिक ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल का आता है। Also Read - 108MP + 13MP + 2MP + 2MP कैमरे, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले 5G फोन Xiaomi Mi 10 पर Amazon Sale में बंपर Discount
Mi TV Stick price
Mi TV Stick के सिंगल 1080p वेरिएंट को शाओमी ने ग्लोबल मार्केट में 39.99 यूरो (करीब 3,400 रुपये) में पेश किया है। चाइनीज टेक कंपनी ने फिलहाल इसकी उपलब्धता को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। Xiaomi ने फिलहाल यह भी नहीं बताया है कि Mi TV Stick को कंपनी भारत में कब तक लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस टीवी स्टिक को लेकर कंपनी आने वाले दिनों में जानकारी शेयर करेगी। Also Read - Xiaomi Mi Mix Fold भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें खास बातें
Mi TV Stick specifications, features
नए लॉन्च किए Mi TV Stick को डिजाइन की बात करें तो यह Amazon Fire TV Stick जैसा ही है। यह टीवी स्टिक काले रंग में पेश किया गया है। Mi TV Stick का रिमोट कंट्रोल भी ब्लैक कलर में ही पेश किया गया है। पोर्टेबल स्ट्रीमिंग डिवाइस को शाओमी ने क्वार्ड कोर सीपीयू के साथ 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह डिवाइस Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। Mi TV Stick को कंपनी ने Dolby Audio और DTS साउंड फॉरमेट के साथ पेश किया गया है। Also Read - 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी कैमरा, 8GB RAM और 33W फास्ट चार्जिंग वाले 5G फोन Xiaomi Mi 10T Pro पर तगड़ा Discount
Mi TV Stick को फुल -HD (1,080×1,920 पिक्सल) रेज्यूलेशन के साथ पेश किया गया है। इस टीवी स्टिक में Netflix और Amazon Prime ऐप के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही डायरेक्ट एक्सेस के लिए Mi TV Stick के रिमोट में डेडिकेट बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही इसके रिमोट में Google Assistant के लिए डेडिकेट बटन दिया है। इसके साथ ही इस टीवी स्टिक की मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन से सीधे फोटो और वीडियो और दूसरे मीडिया अपने टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं।