चाइनीज कंपनी शाओमी ने कुछ हफ्ते पहले फोर्थ जनरेशन राउटर Mi Router 4 को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने बिना किसी शोर शराबे के धीरे से एक और फोर्थ जनरेशन राउटर को चीन के मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस राउटर का नाम 4Q है। यह cyan कलर ऑप्शन में आ रहा है। अभी यह राउटर शाओमी Youpin में आपको 99Yuan (लगभघ 1046 रुपये) के प्राइस टैग के साथ मिल जाएगा। कंपनी का यह राउटर सबसे सस्ते राउटर में से एक है। शाओमी 4Q क्वॉलकॉम QCA9561 चिप के साथ आ रहा है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 775MHz है और मेमोरी 64MB है। Also Read - Mi Band 7 Pro: शाओमी ने लॉन्च किया फिटनेस बैंड, 117 स्पोर्टी मोड के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
Also Read - Xiaomi 12s Ultra का ऑफिशियल फर्स्ट लुक आया सामने, मिलेगा तगड़ा कैमरा Also Read - Redmi Pad 3C पर हुआ लिस्ट, 67W चार्जिंग फीचर के साथ जल्द हो सकता है लॉन्चयह राउटर 802.11n वायरलैस प्रोटोकोल सपोर्ट करता है और इसमें 3×3 MIMO टेक्नोलॉजी, तीन ओमनीडायरेक्शनल एंटीना हैं। राउटर की मैक्सिमम बैंडविड्थ 450Mbps है। शाओमी के राउटर 4Q में MiNET बटन है जो MIOT सपोर्ट करता है। इससे यह शाओमी और Mijia स्मार्ट डिवाइस इस्तेमाल करने पर तेजी से वाई-फाई से कनेक्ट हो जाता है। यह राउटर किसी विशेष नेटवर्क से बिना किसी पासवर्ड के कनेक्ट हो जाता है। इसके लिए आपको सिर्फ एक बटन पर क्लिक करना होगा।
इससे पहले कंपनी ने हाल में Mi Router 4 को लॉन्च किया था। इसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई का फीचर था। MT7621A MIPS ड्यूल कोर चिपसेट के साथ आ रहे इस राउटर में 128MB रैम और 128जीबी फ्लैश मेमोरी है।