Xiaomi का भारत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 10 को कुछ हफ्तों पहले लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। शाओमी का यह स्मार्टफोन 256GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB RAM के साथ पेश किया गया है। Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने पहला OTA अपडेट रोल आउट कर दिया है। इस अपडेट के साथ इस स्मार्टफोन को कई सारे ऐसे फीचर मिल गए हैं जिनका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इस अपडेट के साथ शाओमी के Mi 10 स्मार्टफोन की सिक्योरिटी को भी अपग्रेड किया है। शाओमी के इस अपडेट में कई सारे फीचर्स ऐसे हैं जो पहली बार किसी स्मार्टफोन में मिलेंगे। Also Read - Poco ने नाम से लॉन्च हो सकता है Redmi 9 स्मार्टफोन, जानिए खास बातें
NavlC Added to the System
शाओमी Mi 10 स्मार्टफोन को मिला लेटेस्ट MIUI 11 अपडेट में कंपनी ने इस फोन को NavlC का सपोर्ट दे दिया है। बता दें कि NavlC भारत का अपना नेविगेशन सिस्टम (GPS system) है। कुछ लोग इसे अमेरिका के नेविगेशन सिस्टम GPS के समान बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि NavlC के जरिए यूजर्स लोकेशन ट्रेकिंग पहले तेज और एक्यूरेट कर पाएंगे। Google Maps और कई सारी ऐप्स में लोकेशन डाटा काफी अहम होता है। ऐसे में NavlC फीचर यूजर्स को काफी मदद देगा। इस अपडेट से पहले Mi 10 स्मार्टफोन लोकेशन ट्रेकिंग के लिए GLONASS और GPS सिस्टम का यूज करता था। अब अपडेट के बाद यह स्मार्टफोन लोकेशन के लिए इंडियन नेविगेशन सिस्टम नाविक का यूज करेगा। Also Read - Vivo 2004 स्मार्टफोन हुआ गीकबेंच पर स्पॉट, मिल सकते हैं ये फीचर
Latest Security Patch
इस लेटेस्ट अपडेट में NavlC के साथ साथ Xiaomi ने इस फोन के लिए लेटेस्ट Android April Security Patch का अपडेट भी जारी किया था। यह सिक्योरिटी अपडेट गूगल ने दो महीने पहले लॉन्च कर दिया था। ऐसे में यह थोड़ा चौंकाने वाला है कि शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए सिक्योरिटी अपडेट को काफी देरी से रोल आउट किया है। Also Read - Realme C11 स्मार्टफोन इस तारीख को होगा लॉन्च, मिलेगा नया प्रोसेसर
इसके साथ ही इस अपडेट में कई सारे सिस्टम इंप्रूवमेंट और जनरल बग्स को भी फिक्स किया गया है। इस अपडेट का टोटल साइज 2.7GB है। फिलहाल कंपनी इस अपडेट को धीरे-धीरे रोल आउट कर रही है। जल्द ही सभी यूजर्स को यह अपडेट मिल जाएगा।
Story Timeline
You Might be Interested
49999