Xiaomi ने अपने Mi 10 Series में तीन डिवाइसेज- Mi 10, Mi 10T और Mi 10i को भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी अपने इस सीरीज में एक और सस्ते स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में भी इस सीरीज के अन्य मॉडल की तरह ही 108MP कैमरा दिया जा सकता है। Mi 10 सीरीज का अगला मॉडल नए लॉन्च हुए Qualcomm Snapdragon 870 SoC के साथ आ सकता है। Also Read - Moto E7 Power Review in Hindi: कम कीमत में डेली यूज वाला दमदार स्मार्टफोन
इस स्मार्टफोन के बारे में जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें फोन के प्रोसेसर के अलावा अन्य किसी जानकारी के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। यह स्मार्टफोन 3,500 Yuan (लगभग 39,414 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स Mi 10 के बेस मॉडल की तरह ही हो सकता है। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
Xiaomi के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारत में POCO F2 के नाम से लॉन्च कर सकती है। Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ Motorola ने अपने पहले स्मार्टफोन Moto Edge+ S को लॉन्च किया है। Xiaomi का अगला ट्रिम डाउन Mi 10 भी इसी प्रोसेसर के साथ आएगा। इसकी कीमत भी Moto Edge S 5G की तरह हो सकती है। Also Read - Xiaomi Redmi K40 और Redmi K40 Pro भारत में Mi 11X और Mi 11X Pro के नाम से किए जा सकते हैं लॉन्च
संभावित फीचर्स
Mi 10 Snapdragon 870 के फीचर्स की बात करें तो यह 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड एज डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन 8GB के LPDDR5 RAM के साथ आ सकता है। फोन में 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये 108MP के क्वाड रियर कैमरा सेट-अप के साथ आ सकता है। फोन के बैक में 108MP प्राइमरी कैमरे के अलावा 13MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP के दो सेंसर दिए जा सकते हैं।
यह स्मार्टफोन 20MP के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है। Mi 10 का नया वेरिएंट 4K क्वालिटी की वीडियो को सपोर्ट कर सकती है। फोन को पावर देने के लिए 4,780mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही, फोन में 30W की फास्ट और 10W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दी जा सकती है।
Features (Rumored) | New Xiaomi MI 10 5G or POCO F2 |
---|---|
Price | |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 870 SoC |
OS | Android 11 |
Display | 6.67-inch AMOLED TrueColor display-2340 x 1080 FHD+ |
Internal Memory | 8GB + 128GB |
Rear Camera | 108MP + 13MP ultra wide-angle + 2MP depth sensor + 2MP macro lens |
Front Camera | 20MP Ultra-clear Front Camera |
Battery | 4780mAh |