Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 10 ने फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी फीचर के मामले में Apple को पीछे छोड़ दिया है। शाओमी ने एक वीडियो शेयर कर Mi 11 स्मार्टफोन के फास्ट इंटरनेट एबिलिटी को टीज किया है। इस वीडियो को कंपनी ने लेटेस्ट Mi Router AX600 के साथ शूट किया है। शाओमी ने होम मार्केट चीन में Wi-Fi 6E राउटर को लॉन्च किया है। इस राउटर की पहली सेल 8 जनवरी को आयोजित होनी है। Also Read - Xiaomi Mi 11 Ultra और Mi 11X स्मार्टफोन्स के साथ Mi QLED TV 75 भी 23 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें डिटेल
Xiaomi की ओर से शेयर किए वीडियो में दूसरा स्मार्टफोन Apple का लेटेस्ट iPhone 12 Pro Max है। यह Apple का अब तक का सबसे दमदार iPhone है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक स्टेडियम में दोनों फोन के बीच में राउटर रखा हुआ है। इसके साथ दोनों फोन से इंटरनेट ट्रांसमिशन को टेस्ट किया है। Also Read - 108MP कैमरा, 128GB स्टोरेज, 8GB तक RAM और 33W फास्ट चार्जिंग वाले Xiaomi Redmi Note 10 Pro Max की Sale, Amazon और mi.com पर Discount के साथ मिलेंगे कई Offer
हालांकि शाओमी का यह टेस्ट न ही साइटिफिक है और न ही प्रैक्टिकल है। यह सिर्फ हमें एक आइडिया देता है। यह वीडियो सिर्फ Wi Fi 6E राउटर के बेनिफिट शेयर करता है। इस वीडियो में iPhone में हमेशा इंटरनेट की कम स्पीड मिलती है। Also Read - 108MP+8MP+2MP+2MP कैमरे, 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज वाले 5G स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10i पर Amazon Sale में मिल रहा Discount
HT tech की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone में कम इंटरनेट स्पीड का एक कारण पुराना Qualcomm X55 मॉडेम हो सकता है। क्वालकॉम का वाईफाई के लिए लेटेस्ट और फास्ट कनेक्ट मॉडेम Qualcomm’s X60 मॉडेम और फास्ट कनेक्ट 6900 हो जो कि Mi 11 में दिया है। Mi 11 स्मार्टफोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 888 के साथ पेश किया गया है।
Mi 11 स्मार्टफोन को Qualcomm X60 मॉडेम के साथ आता है जिससे नया 6Ghz बैंड का एक्सेस मिलता है, जिसे ‘E’ दर्शाया गया है। Wi-Fi 6 रेगूलर वाईफाई के मुकाबले Wi Fi 6E में दिखाया गया है। Mi Router AX6000 राउटर में 4×4 160MHz बैंडविर्थ मिलती हो जो कि Wi-Fi 6 के 4×4 80MHz बैंडविर्थ के दो गुनी है। इसके साथ ही यह हाइ स्पीड ट्रांसमिशन के लिए 4K QAM मॉड्यूलेशन से ट्यून की गई है। यह टेक्नॉलॉजी डाटा ट्रांसमिशन को कंप्रेस कर डाटा फास्ट ट्रांसरफर करता है।