काफी लंबे समय के बाद Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन यूजर्स को लेटेस्ट एंड्रॉइड अपडेट मिल रहा है। Xiaomi Mi A2 के लिए कंपनी ने Android 10 अपडेट दिया है। हम आपको यहां Mi A2 की लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आप इस अपडेट को किस तरह अपने फोन में पा सकते हैं उसके बारे में भी हम आपको यहां जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Mi Super Sale का आज आखिरी दिन: Xiaomi Mi A2 लॉन्च प्राइस से 7500 रुपये मिल रहा है सस्ता
Xiaomi Mi A2 Android 10 अपडेट डिटेल्स
Mi A2 अपडेट वर्जन: V11.0.4.0.QDIMIXM के नाम से आ रही है। इस अपडेट का साइज 1.3GB है। XDA रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। यह अपडेट कई नए फीचर्स के साथ डिवाइस के लिए दिसंबर 2019 एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आती है। कंपनी ने इस अपडेट को चरण बद्ध तरीके से रोलआउट किया है। ऐसे में सभी डिवाइसों तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। एक बार अपडेट रेडी होने पर आपको नोटिफिकेशन मिलेगा।
इसके अलावा आप सेटिंग में जाकर इस अपडेट के बारे में मैनुअल भी चेक कर सकते हैं। हालांकि यह अपडेट थोड़ी बड़ी है इसलिए आप सुनिश्चित कर लें कि आपके पास वाई-फाई कनेक्शन हो। Xiaomi Mi A2 को कंपनी ने 2018 में लॉन्च किया था। इसे एंड्रॉइड ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था। साल के खत्म होने तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एंड्रॉइड पाई का अपडेट दिया था। यह स्मार्टफोन गूगल एंड्रॉइड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, इसलिए कंपनी इसमें दो मेजर ओएस अपडेट देगी। अपने वादे के अनुसार कंपनी ने इसमें लेटेस्ट एंड्रॉइड 10 अपडेट दे दी है।
Xiaomi Mi A2 फीचर्स एंड स्पेसिफिकेशंस
Features | Xiaomi Mi A2 |
---|---|
Price | 9999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 660 octa-core SoC |
OS | Android 8.1 Oreo |
Display | 5.99-inch FHD+, 18:9 aspect ratio-2160×1080pixels |
Internal Memory | 4GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Dual Cameras 20MP + 12MP |
Front Camera | 20MP |
Battery | 3,010mAh |