Xiaomi Mi Band 3 की भारत में कीमत घट गई है। कंपनी का दावा है कि पहली बार इस फिटनेस वियरेबल पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Mi Band 3 यूजर्स के बीच काफी पॉप्युलर है। इसकी कीमत भी काफी अफोर्डेबल है और इसलिए फिटनेस पर फोकस करने वाले लोगों के बीच यह एक पॉप्युलर प्रॉडक्ट है। Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
Xiaomi Mi Band 3 price in India
Mi Band 3 को भारत में 1,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब कीमत में कटौती के बाद इसे 1,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। आप इसे डिस्काउंटेड प्राइस के साथ Amazon Freedom Sale और Flipkart National Shopping Days sale में खरीद सकते हों। हालांकि यह प्राइस कट टैंपरेरी है और इसकी कीमत कभी भी बढ़ सकती है। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
Xiaomi Mi Band 3 Specifications
कंपनी ने Mi Band 3 को भारत में सितंबर 2018 को लॉन्च किया था। Mi Band 3 में 0.78इंच OLED डिस्प्ले है जो राउंडेड एज और डिप्रेस्ड बटन के साथ आता है। इसमें आप हार्ट रेट सेंसर के साथ दूसरी फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग को कंट्रोल कर सकते हैं। यह बैंड 50m तक वॉटर रेसिस्टेंट है। Mi Band 3 स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट हो जाता है, जिसके बाद यूजर्स इसमें अपने स्मार्टफोन पर कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशंस भी आराम से देख सकते हैं। कंपनी दावा करती है कि इस बैंड की बैटरी लाइफ 20 दिनों की है। इसका वजन महज 20 ग्राम है। Also Read - Xiaomi Redmi K40 और Redmi K40 Pro भारत में Mi 11X और Mi 11X Pro के नाम से किए जा सकते हैं लॉन्च
सॉफ्टवेयर ऐप से आप Mi Band वियरेबल डिवाइस में दी गई फंक्शनेलिटी को कंट्रोल कर सकते हैं। Mi फिट को हाल ही के वर्षों में रि-डिजाइन किया गया है जो काफी बेहतर लगता है। इसका यूआई काफी यूजर-फ्रेंडली है जो कि पूरे एक्सपीरियंस को बेहतर करती है। आपको ऐप में तीन टैब ‘Status’, ‘Workout’, और ‘Profile’ का ऑप्शन मिलेगा। इसमें आप स्लीप, हार्ट रेट और पर्सनल वेट गोल्स को सेट कर सकते हैं। नेविगेट पर टैप कर हिस्ट्री को क्लीन कर सकते हैं। वहीं, ‘Workout’ टैब यूजर्स को वर्कआउट का रिकॉर्ड देखने में सक्षम है।