Xiaomi Mi Band 3 vs Noise ColorFIT: Made in India के तहत गुड़गांव बेस्ड टेक्नोलॉजी कंपनी Noise ने भारत में अपना नया स्मार्ट फिटनेस बैंड ColorFIT 2 (Noise ColorFIT price in india) को लॉन्च किया है। भारतीय मार्केट में इसकी सीधी टक्कर Xiaomi Mi Band 3 (Xiaomi Mi Band 3 Price in india) से होगी, जो भारतीय मार्केट में काफी पॉप्युलर है। इन दोनों (How to buy online Noise ColorFIT 2) स्मार्ट फिटनेस बैंड (How to buy online Xiaomi Mi Band 3) की कीमत एक जैसी है। ऐसे में आपको कौन सा स्मार्ट बैंड खरीदना चाहिए हम आपको यहां प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और अवेलेबिलिटी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Amazon Mega Salary Days: नए साल में अमेजन पर सेल, मिलेंगे ढेरों डिस्काउंट-ऑफर
Xiaomi Mi Band 3 vs Noise ColorFIT 2: Price In india & availability
Xiaomi Mi Band 3 को भारत में 1,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है और आप इसे Amazon India और Mi.com से खरीद सकते हैं। वहीं Noise ColorFIT 2 की कीमत भी 1,999 रुपये है और इसे Amazon India और gonoise.com के जरिए खरीदा जा सकता है। Xiaomi जहां चाइनीज ब्रांड है वहीं Noise भारतीय ब्रांड है। Also Read - Vivo V20 (2021) स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, इसमें है 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
Xiaomi Mi Band 3 vs Noise ColorFIT 2: Display & specifications
Xiaomi Mi Band 3 में 0.78-इंच OLED डिस्प्ले दिया है जो टच स्क्रीन के साथ आता है। इस डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 128×80 पिक्सल्स का है। इसके अलावा दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें अलार्म, अलर्ट,नोटिफिकेशन और स्टॉपवॉच जैसे ऑप्शन हैं। वहीं Noise ColorFIT 2 में 0.96-inch LCD डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 160×80 पिक्सल्स का है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 186ppi की है। ColorFIT 2 पर आप स्मार्टफोन के नोटिफिकेशन जैसे कॉल, टैक्सट और व्हाट्सऐप के मैसेज को देख सकते हैं। इसके अलावा Facebook, Skype और दूसरी ऐप्स के नोटिफिकेशन भी आपको इसकी स्क्रीन पर मिल जाएंगे। Also Read - 6000mAh बैटरी, 48MP क्वाड कैमरे से साथ 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi 9 Power, जानें फीचर्स
Xiaomi Mi Band 3 vs Noise ColorFIT 2: Battery
शाओमी ने Mi Band 3 में 110mAh की बैटरी दी है। वहीं, इससे पहले Mi Band 2 में 70mAh की क्षमता थी। बैंड को एक बार चार्ज करने के बाद यह तीन हफ्ते से ज्यादा चलता है। वहीं Noise ColorFIT 2 में बैटरी कितनी है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। Noise ColorFIT 2 iOS और Android डिवाइस दोनों के लिए कॉम्पेटिबल है। आप फोन में NoiseFIT Sport ऐप के जरिए इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। यह फिटनेस ट्रैकर 14 स्पोर्ट्स को ट्रैक कर सकता है। इस फिटनेस बैंड का वजन महज 20 ग्राम है और यह वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP68 सर्टिफाइड है। वहीं Xiaomi Mi Band 3 को आप Mi Fit ऐप के जरिए अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। आपको ऐप में तीन टैब ‘Status’, ‘Workout’, और ‘Profile’ का ऑप्शन मिलेगा। इसमें आप स्लीप, हार्ट रेट और पर्सनल वेट गोल्स को सेट कर सकते हैं। नेविगेट पर टैप कर हिस्ट्री को क्लीन कर सकते हैं। वहीं, ‘Workout’ टैब यूजर्स को वर्कआउट का रिकॉर्ड देखने में सक्षम है। इसके अलावा प्रोफाइल सेक्शन यूजर को सेटिंग कंट्रोल के साथ बैटरी लेवल, नोटिफिकेशन्स, रिमाइंडर्स, अलार्म, अलर्ट्स, बैंड लोकेशन, हार्ट रेट डिटेक्शन, नाइट मोड और स्क्रीन अनलॉक जैसे ऑप्शन हैं। इसमे यूजर अपनी एक्टिविटी और Weight गोल्स को सेट कर सकता है।