Xiaomi Mi Band 4: Xiaomi अपने मोस्ट पॉप्युलर वियरेबल बैंड Mi Band 4 को चीन में 11 जून को लॉन्च करेगी। इस बैंड के लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक हमें पता चल गई है। इस वियरेबल बैंड की कीमत का अभी तक हम सभी लोग इंतजार कर रहे थे। अब इस बैंड की कीमत का खुलासा हो गया है। Mi Band 4 प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध हो गया है। Xiaomi Mi Band 4 AliExpress पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे स्लैशलीक के माध्यम से देखा गया है। ई-कॉमर्स साइट पर Mi Band 4 वियरेबल $49.99 की कीमत में लिस्ट हुआ है। भारतीय रुपये में यह कीमत 3,500 रुपये होती है। यह कीमत इसके नॉन NFC मॉडल की है। इससे पता चलता है कि इसका एक मॉडल होगा जो इससे भी महंगा होगा। Also Read - Redmi Note 10 series की लॉन्च से पहले Xiaomi के ये स्मार्टफोन हुए सस्ते, मिल रहा 2 हजार रुपये तक का Discount
इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट पर लिस्टिंग से पता चलता है कि इसकी शिपिंग अभी कम से कम 25 दिनों से पहले शुरू नहीं होगी। हालांकि लिस्टिंग से Mi Band 4 की स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का पता नहीं चलता है। Xiaomi Mi Band अफोर्डेबल फिटनेस बैंड सेगमेंट में मोस्ट पॉप्युलर वियरेबल है। IDC के मुताबिक Xiaomi के पॉप्युलर वियरेबल 2019 के पहले क्वॉर्टर में दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले डिवाइस थे। शाओमी अभी तक Mi Band के तीन वर्जन लॉन्च कर चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के पहले क्वॉर्टर में Mi Band की 66 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। Also Read - Xiaomi ने Redmi Note 9, Note 9 Pro, Note 9 Pro Max स्मार्टफोन की कीमतें घटाईं, जानें नए दाम
Xiaomi Mi Band 4 leaked features, specifications
Mi Band 4 में इस बार कलर डिस्प्ले दिया जाएगा। शाओमी ने इस डिवाइस की इमेज को चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया है। इससे पता चलता है कि कंपनी Mi Band 4 को 11 जून को लॉन्च करेगी। टीजर से पता चलता है कि इस बार Mi Band 4 बड़ी बैटरी और अधिक फीचर्स के साथ आएगी। इस बार Mi Band 4 में कलर डिस्प्ले के अलावा XiaoAI सपोर्ट भी होगा। यह एक वॉयस असिस्टेंट हैं, जिसे कंपनी ने इन हाउस तैयार किया है। Mi Band 4 में इस बार 135mAh बैटरी दी जा सकती है जो पिछले वर्जन के मुकाबले ज्यादा होगी। Mi Band 3 में कंपनी ने 110mAh की बैटरी दी थी। Also Read - Xiaomi Mi 11 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें कब लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन
फिटनेस ट्रैकर ब्लूटूथ 5.0 के साथ आएगा और इसे मल्टीपल डिवाइसेस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। ऐसी खबरें हैं कि शाओमी इस बार डिवाइस में Heart Rate Monitoring को ऑफर कर सकती है। इस बार कंपनी Mi Band को अलग-अलग वर्जन में लॉन्च कर सकती है। इसका एक मॉडल नंबर NFC सपोर्ट के साथ आ सकता है जिसका मॉडल नंबर XMSH08HM है। वहीं इसका एक मॉडल बिना NFC सपोर्ट के साथ आ सकता है जिसका मॉडल नंबर XMSH07HM है।