Xiaomi ने दो दिन पहले यानी 17 सितंबर को भारत में Xiaomi Mi Band 4 को लॉन्च किया था, जो आज दोपहर 12 बजे सेल पर आएगा। जो लोग इस बैंड को खरीदना चाहते हैं वह इसे Amazon India और www.mi.com/in के जरिए खरीद सकते हैं। ये बैंड दोनों जगह 12 बजे सेल पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने भारत में इस बैंड को Smart Living 2020 इवेंट में लॉन्च किया था। कंपनी पहले ही इस बैंड को चीन में लॉन्च कर चुकी है। Xiaomi Mi Band 4 भारतीय मार्केट में उपलब्ध Mi Band 3 का अपग्रेडिड वेरिएंट है। हम आपको यहां Xiaomi Mi Band 4 की भारतीय कीमत, प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और अवेलेबिलिटी की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
Xiaomi Mi Band 4 price, availability
Xiaomi ने Mi Band 4 को 2299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह Mi Band 3 के मुकाबले थोड़ा महंगा है। कंपनी ने Mi Band 3 को भारतीय मार्केट में 1,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। शाओमी के Mi Band 4 को Amazon India, Xiaomi India’s website और Mi Home Stores के जरिए खरीदा जा सकेगा। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन

Xiaomi Mi Band 4 Specifications and Features
Xiaomi के Mi Band 4 में, 0.95-इंच की कलर AMOLED 2.5D डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 120×240 पिक्सल्स है। इसके साथ ही ये फिटनेस बैंड टच भी सपोर्ट करता है। इसमें माइक भी दिया गया जो कि वॉइस कमांड को सपोर्ट करता है। Mi band 4 में Six-Axis Accelerometer सेंसर दिया है, जो कि फिजिकल मूवमेंट को मॉनीटर करता है। इसके साथ यह बैंड साइक्लिंग, स्वीमिंग, एक्सरसाइज, रनिंग और वॉकिंग जैसे फिजिकल मूवमेंट को भी मॉनिटर करता है।
कंपनी ने दावा किया है कि उसका लेटेस्ट फिटनेस बैंड 5 ATM रेटिंग के साथ आता है और यह बैंड स्विमिंग स्ट्रोक्स, फ्रीस्टाइल, मिक्सड स्टाइल, ब्रीकस्ट्रोक और बॉटरफ्लाई जैसी स्वीमिंग एक्टिविटी को पहचान लेता है। इसके साथ ही ये पेमेंट मोड भी सपोर्ट करता है जो कि काफी आसान है। इसके साथ इस फिटनेस बैंड की डिस्प्ले में फाइड स्मार्टफोन और म्यूजिक ट्रैक चेंज को वन टैप फीचर दिया है।