Xiaomi ने अपने लॉन्च इवेंट में मी बॉक्स लॉन्च कर दिया है। मी बॉक्स (Mi Box) की मदद से आप किसी भी सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं। मी बॉक्स की मदद से यूजर्स सामान्य टीवी पर भी स्ट्रीमिंग एप्स का लाभ उठा सकते हैं। मी बॉक्स (Mi Box) एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करता है। Also Read - Xiaomi Mi 10 Live Update: 108 MP कैमरा के साथ Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खूबियां
यह टीवी बॉक्स की मदद से यूजर्स नॉन स्मार्ट टीवी को स्मार्ट टीवी में कंवर्ट कर सकते हैं। इसकी मदद से यूजर्स सामान्य टीवी पर स्ट्रीमिंग एप्स देख सकते हैं। इसमें कंपनी क्रोम कास्ट सपोर्ट दिया है। इसकी मदद से स्मार्ट होम डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें गूगल का लेटेस्ट डाटा सेवर फीचर दिया गया है। यह मी बॉक्स एंड्रॉयड 9 पर रन करता है। इसकी कीमत भारत में 3499 रुपये है। Also Read - शाओमी भारत में लॉन्च करेगा Mi Box, नॉन स्मार्ट टीवी को पर ले पाएंगे Smart TV का मजा
Mi Box की खास बातें
शाओमी इंडिया के एमडी, मनु कुमार जैन ने लॉन्चिंग के वक्त बताया कि शाओमी इस साल भारत में Mi ब्रांड के प्रोडक्ट लॉन्च करेगे। इसमें Mi के स्मार्ट IoT डिवाइसेज लॉन्च करेगी। आज होने वाले इवेंट में कंपनी कई सारे Mi ब्रांड के डिवाइसेज लॉन्च करेगी। Also Read - शाओमी ने लॉन्च की Mi Commerce सर्विस, घर बैठे रिटेल स्टोर से कर पाएंगे खरीदारी
Mi Box 4K पहली बार 11 मई को सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे Flipkart, mi.com, Mi Home stores और Mi Studio stores के खरीदा जा सकता है। मी बॉक्स पर Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar आदि स्ट्रीमिंग सेवाएं मिलेंगी। इस बॉक्स में 2 जीबी का रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
Mi Box 4K एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर आधारित है। इसे HDMI पोर्ट के जरिए टीवी से जोड़ा जा सकेगा। यह वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसकी मदद से 4के और एचडीआर कंटेंट प्ले किया जा सकेगा। मी बॉक्स केवल एंड्रॉयड टीवी इंटरफेस पर काम करता है। इस बॉक्स में यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम डिजिटल आउट सैकेट मिलता है। शाओमी मी बॉक्स 4के अमेजन फायर टीवी स्टीक 4के से सीधा मुकाबला होगा। यह भारत में 5999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है।