शाओमी ने पिछले कुछ समय से भारतीय टेलीविजन मार्केट में अपना दबदबा बना रखा है। कंपनी ने मार्केट में अपने कई स्मार्ट और नॉन-स्मार्ट TV लॉन्च किए हैं। कंपनी का भारत में तेजी से बढ़ रही कंज्यूमर मार्केट में पकड़ बनाए रखने की मुख्य वजह कम कीमत में बड़े और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस टेलीविजन उपलब्ध कराना है। कंपनी ने पिछले साल अपना स्मार्ट TV Mi LED TV 4A Pro (32-इंच) लॉन्च किया था। इस Smart TV को कंपनी ने 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था और हाल ही में इसकी कीमत में कटौती की गई थी, जिसके बाद से यह TV 12,499 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध है। यह Smart TV अपनी कम कीमत और लेटेस्ट फीचर्स की वजह से काफी पॉप्युलर रहा है। Also Read - Gionee Max Pro भारत में 1 मार्च को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा बड़ी Screen
Xiaomi के भारतीय मार्केट में बने इस दबदबे को कम करने के लिए और अपनी खोई हुई कंज्यूमर मार्केट को वापस हासिल करने के लिए भारतीय कंपनी Micromax ने भी इस महीने की शुरुआत में अपना नया Smart TV लॉन्च किया है। 32-इंच स्क्रीन साइज के साथ आने वाले इस Smart LED TV की कीमत 13,999 रुपये है। यहां हम आपको इन दोनों Smart TV के बीच डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस में अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं। Also Read - flipkart phones under 7000: फ्लिपकार्ट पर Sale, 7000 से कम में खरीदें ये Best Smartphone
Design and Feel
Mi LED TV 4A Pro की पूरी बॉडी प्लास्टिक से बनाई गई है, जिसकी वजह से TV का वजन काफी कम है। हालांकि इस वजह से आपको इसके पीछे की ओर और स्क्रीन के ऐज में थोड़ा लचीलापन फील होगा। टीवी में चारो ओर कम बेजल शामिल है। Mi TV 4A Pro में तीन HDMI इनपुट, दो USB पोर्ट और एक S/PDIF पोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन WiFi और Ethernet (RJ45) पोर्ट भी शामिल है। इसके साथ एक रिमोट भी दिया गया है, जो आजकल ट्रैंड में चल रहे कम बटन वाले रिमोट के जैसा ही लगता है। इसके रिमोट के जरिए आप वॉइस कमांड दे सकते हैं और दो अलग-अलग OS इंटरफेस को एक्सेस कर सकते हैं। Also Read - Moto E7 Power की पहली सेल आज, ऑफर में खरीदें 5000mAh बैटरी वाला यह सस्ता फोन
वहीं दूसरी ओर Micromax Smart LED TV भी प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है। दूर से देखने में Mi LED TV और Micromax LED TV लगभग एक जैसे दिखाई देते हैं। कंपनी ने इसके बॉटम चिन में ‘Micromax’ की ब्रांडिंग दी है। इसके साथ बॉटम में नीचे पावर बटन दिया है। यह भी Android TV है, जिसका मतलब है कि यूजर्स इसमें कई एंड्रॉइड ऐप्स का लुत्फ उठा सकते हैं। Micromax ने इस LED TV में दो HDMI इनपुट, एक USB पोर्ट और एक S/PDIF पोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन WiFi और Ethernet (RJ45) पोर्ट भी शामिल है।
Display and OS
Mi LED TV 4A Pro में 32-इंच की HD Ready डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 Pixels है। कंपनी ने इसमें Amlogic 7th Generation Imaging Engine दिया है। कंपनी का दावा है कि यह 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। इसका स्क्रीन एक्सपेक्ट रेश्यो 16:9 है। वहीं दूसरी ओर Micromax LED TV में भी 32-इंच की HD Ready डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 16:9 है। यह TV भी 1366 x 768 Pixels रिजॉल्यूशन और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। कंपनी ने इसमें CLCP पिक्चर इंजन दिया है।
Mi LED TV 4A Pro में Google Assistant भी शामिल किया गया है, जो आपको वॉइस के जरिए कंटेंट सर्च करने में मदद करता है। वहीं Micromax ने भी अपने TV में Google Assistant दिया है। Xiaomi TV में Android पर बेस्ड Pathwall OS दिया है, जिसमें आप कई ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसी तरह Micromax ने भी अपने TV में Android OS दिया है, जिसमें आप Google Play Store के जरिए ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं।
Hardware
Mi LED TV 4A Pro में Xiaomi ने Amlogic 64-Bit प्रोसेसर दिया है, जो एक क्वॉड-कोर प्रोसेसर है। यह TV Mali-450 MP3 GPU के साथ आता है। इसके साथ इसमें कंपनी ने 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी है। वहीं Micromax के LED TV में भी क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने इस प्रोसेसर के मॉडल नेम के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। यह प्रोसेसर Mali-470 MP3 GPU के साथ आता है। Micromax ने इस TV में 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। इतनी रैम ऐप्स को आराम से चला सकती है और फास्ट लोड कर सकती है।
Mi LED TV में दो Stereo स्पीकर्स दिए हैं, जो DTS-HD साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। ये स्पीकर स्टीरियो साउंड जनरेट करते हैं। ये दोनों स्पीकर्स मिलकर 20W का साउंड आउटपुट देते हैं। Micromax ने भी अपने TV में दो Stereo स्पीकर्स दिए हैं। कंपनी ने इस TV में Dolby Audio साउंड टेक्नोलॉजी दी है, जो सराउंड साउंड जनरेट करते हैं। ये दोनों स्पीकर्स भी मिलकर 20W का साउंड आउटपुट जनरेट करते हैं।