शाओमी ने Mi Power Bank के लेटेस्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Mi Power Bank 3 Pro के नाम से अपनी घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। नया वर्जन 20,000mAh बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है और साथ ही इसमें कई हाई-एंड फीचर्स भी दिए गए हैं। पावर बैंक की खासियत इसमें दिया गया 45W ड्यूल-वे फास्ट चार्जिंग फीचर है। इस वजह से यह पावर बैंक काफी तेजी के साथ चार्ज हो सकता है और इसके जरिए आपकी डिवाइस भी काफी फास्ट चार्ज हो सकती है। आम तौर पर पावर बैंक दो पोर्ट के साथ आते हैं, लेकिन कंपनी ने इस पावर बैंक में तीन पोर्ट दिए हैं। Also Read - Samsung से Xiaomi तक, इन प्रीमियम फोन्स की कीमत में भारी कटौती
इनमें से दो पोर्ट USB Type-A हैं और एक पोर्ट USB Type-C पोर्ट है। चार्जिंग स्पीड की बात करें तो Type-C पोर्ट 45W इनपुट सपोर्ट करता है और 15 वोल्ट के साथ 3 एंपेयर का आउटपुट सपोर्ट करता है। बाकी दोनों USB Type-A पोर्ट 18W का इनपुट और आउटपुट सपोर्ट करते हैं। क्योंकि पावर बैंक में USB Type-C पोर्ट है, इसलिए यह Type-C पोर्ट के साथ आने वाले लेटेस्ट लैपटॉप भी चार्ज कर सकता है। Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
Also Read - Redmi MAX TV स्मार्ट टीवी 86-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
यह जानकारी सबसे पहले GizmoChina ने स्पॉट की थी। इसके अलावा रिपोर्ट में चार्जिंग के लिए सपोर्ट करने वाले लैपटॉप की डिटेल्स भी दी गई है। डिवाइस ceramic के जैसी ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। इससे पहले कंपनी प्लास्टिक बिल्ड के साथ पावर बैंक लॉन्च करती थी।
डिवाइस “low power” डिवाइस भी सपोर्ट करती है, जिनमें वीयरेबल भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस की कीमत RMB 199 (लगभग 2,100 रुपये) है और यह 11 जनवरी से चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।