Xiaomi ने बेंगलुरु में आयोजित Smarter Living 2020 इवेंट में 65-inch Mi TV 4X को लॉन्च कर दिया है। इसी इवेंट में कंपनी ने Mi TV 4X के दो नए मॉडल्स को भी लॉन्च किया जो 43इंच और 50इंच मॉडल साइज के साथ आते हैं। Xiaomi ने इसके अलावा Mi Soundbar का ब्लैक कलर वेरिएंट भी लॉन्च किया। कंपनी ने इस ऑडियो प्रॉडक्ट को जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया था। Mi Soundbar का न्यू ब्लैक कलर मॉडल भारत में 4,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसे Mi.com और Mi Home स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है। Mi Soundbar शाओमी का पहला ऑडियो प्रॉडक्ट है। इस डिवाइस के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 28W एप्लीफायर है।
Mi Soundbar में कुल आठ ड्राइवर्स हैं, जिसमें दो 20mm dome tweeters, दो 2.5 वूफर्स और चार पैसिव रेडिएटर्स शामिल हैं। यह डिवाइस Bluetooth 4.2 वायरलैस कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह साउंडबार कनेक्टिविटी के लिए पांच ऑप्शन देता है जिनमें AUX, Optical, Bluetooth, S/PDIF, और Line-in शामिल हैं। आप इसे किसी भी टीवी के साथ जोड़ सकते हैं। Also Read - Happy Women's Day 2021: Xiaomi दे रही है जबरदस्त ऑफर, सस्ते में खरीदें Redmi Note 9 Pro और Redmi Smart Band
Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
शाओमी ने इसके इवेंट में स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर भारत में 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह प्यूरीफायर भारत में इस महीने 29 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। सेल शुरू होने के बाद से इस प्रॉडक्ट को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे Flipkart, Mi.com और Mi Home Store के जरिए खरीद सकेंगे। कंपनी ने Mi Band 4 को भी 2299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
इसके अलावा कंपनी ने अपनी टीवी रेंज को भी पेश किया है। Mi TV 4X 65-inch4K UHD Smart TV को 54,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। Xiaomi ने इसके अलावा Mi TV 4X series में 65इंच मॉडल के साथ दो नए मॉडल को भी जोड़ा है। इनमें 43-inch मॉडल जो 4K HDR 10-bit डिस्प्ले और 50-inch 4K HDR 10-bit डिस्प्ले के साथ आता है। दोनों टीवी 20W आउटपुट के साथ आते हैं और यह Dolby + DTS-HD audio को सपोर्ट करते हैं। ये एंड्रॉइड टीवी पैचवॉल यूआई के साथ आते हैं। इनमें डाटा सेवर का नया फीचर है। 43-inch Mi TV 4X को 24,999 रुपये और 50-inch Mi TV 4X की कीमत 29,999 रुपये है। टीवी की सेल 29 सितंबर से शुरू होगी।