Mi True Wireless EarPhone 2 Price Cut : शाओमी ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स Mi True Wireless EarPhone 2 की कीमतों में कटौती कर दी है। Mi True Wireless EarPhone 2 को अब भारत में 3,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। शाओमी ने अपने ईयरबड्स की कीमतों में यह कटौती वनप्लस के ईयरबड्स OnePlus Buds के लॉन्च के बाद की है। बता दें कि वनप्लस ने भारत में अपने अफोर्डेबल स्मार्टफोन के साथ OnePlus Buds को 4,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। Mi True Wireless EarPhone 2 के फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
Mi True Wireless EarPhone 2 : Price in India
शाओमी ने Mi True Wireless EarPhone 2 को भारत में 4,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी इन ईयरबड्स को भारत में 3,999 रुपये की इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर सेल किए थे। लेकिन ये ऑफर कंपनी ने लॉन्च के कुछ समय तक ही वैलिड था। अब कंपनी ने एक बार फिर अपने ईयरबड्स की कीमत 3,999 रुपये कर दी है। Mi True Wireless EarPhone 2 को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया (Amazon India), शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट mi.com, और शाओमी के ऑफलाइन स्टोर Mi Hiome के जरिए खरीदे जा सकते हैं। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
Mi True Wireless EarPhone 2 Specifications
शाओमी ने लेटेस्ट Mi True Wireless EarPhone 2 में 14.2mm का ऑडियो ड्राइवर दिया है, जिससे आपको हाई डेफिनेशन ऑडियो मिलता है। इसके साथ ही इस ईयरबड्स में ड्यूल माइक एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। वहीं Mi True Wireless EarPhone 2 इंटेलीजेंट जेस्चर टच कंट्रोल सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से कॉल रिसीव, म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है। सिंगल चार्ज में ये ईयरबड चार घंटे चलते हैं, वहीं केस के जरिए आपको िसमें 14 घंटे का बैटरी लाइफ और मिल जाता है। Also Read - Xiaomi Redmi K40 और Redmi K40 Pro भारत में Mi 11X और Mi 11X Pro के नाम से किए जा सकते हैं लॉन्च
Mi True Wireless Earphones 2 ब्लूटुथ 5.0 सपोर्ट करते हैं। इसमें नॉइस कैंसलिंग माइक्रोफोन भी हैं। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट हैं। कंपनी के मुताबिक इसको फुल चार्ज करने में 1 घंटे 10 मिनट का टाइम लगता है।