Xiaomi MIUI 12.5 Launched : शाओमी ने अपने लेटेस्ट फ़्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 11 के साथ MIUI 12.5 को भी लॉन्च कर दिया है। यह शाओमी के कस्टम इंटरफेस MIUI 12 का अपडेट है, जिसमें कंपनी ने प्राइवेसी को लेकर कई इंप्रूवमेंट्स किए हैं। इसके साथ ही MIUI 12.5 में बेहतर सिस्टम मैनेजमेंट और ऐप ऑप्टिमाइजेशन को लेकर भी कई सारे बदलाव किए हैं। Also Read - 8GB RAM, Intel Core i5 प्रोसेसर वाले Mi Notebook 14 पर मिल रहा है 9,000 रुपये का डिस्काउंट
Xiaomi के लेटेस्ट MIUI 12.5 का स्टेबल अपडेट अप्रैल 2021 से रोलआउट करेगी।इसका सबसे पहले अपडेट Mi 11, Mi 10 Ultra, Mi 10 Pro, और Mi 10 यूजर्स को मिलेगा। हालांकि क्लोज बीटा रोम (closed beta ROM) शाओमी ने Mi 10, Mi 9, Redmi Note 7, Redmi K30, Redmi Note 9, और दूसरे स्मार्टफोन के लिए शुरू किया है। इन डिवाइसेस के लिए यह बीटा वर्जन जनवरी में रोल आउट किया जाएगा। Also Read - Amazon Sale कुछ घंटों में होगा खत्म, सस्ते में स्मार्टफोन, लैपटॉप खरीदने का आखिरी मौका
MIUI 12.5 में नया क्या है?
MIUI में सबसे नई एंट्री डायनेमिक वालपेपर की है।इसके साथ ही डिफॉल्ट नोट ऐप को नया आइकन और नए फीचर भी मिले हैं। इसके साथ ही नोटिफिकेशन के लिए नए साउंड पैक भी कंपनी ने एड किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने परफॉर्मेंस को पहले से ज्यादा स्मूथ करने के लिए तेज जेस्चर कंट्रोल, रिमाइंडर और कस्टम डिवाइस मॉडल एडजेस्टमेंट जैसे फीचर एड किए हैं। यहां हम आपको MIUI 12.5 के नए फीचर्स के बारे में बता रहे हैं। Also Read - Mi 11 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी, Xiaomi की हुई जबरदस्त कमाई
MIUI+
MIUI+ कंपनी का सबसे नया फीचर है जिसकी मदद से यूजर्स अपने फोन को Windows PC से कनेक्ट कर सकते हैं। XDA Developers के मुताबिक, इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने फोन के नोटिफिकेशंस को डेस्कटॉप पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स कुछ सलेक्टेड ऐप्स को डेस्कटॉप पर यूज भी कर सकते हैं। Xiaomi का यह फीचर फिलहाल Mi 10 Ultra, Mi 10 Pro, Mi 10, Mi 9 Pro 5G, Mi 9, Redmi K30 Ultra, Redmi K20 Pro, और Redmi K30 Pro स्मार्टफोन पर उपलब्ध है।
New Privacy Feature
नए MIUI में कंपनी ने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर काफी फोकस किया है। नए अपडेट MIUI में यूजर्स को एक प्रोम्पट दिखाई देगा जो ऐप्लीकेशन को क्लिपबोर्ड का एक्सेस से पहले दिखाई देगा। यहां कॉपी किए हुआ टेक्स्ट सेव रहते हैं। यूजर्स के पास इसके एक्सेस को पर्सनलाइज करने का ऑप्शन होगा। MIUI 12.5 का यह नया फीचर Apple के क्लिपबोर्ड एक्सेस प्रोम्पट जैसा ही फीचर है।
इसके साथ ही प्राइवेसी को लेकर दूसरा बदलाव लोकेशन सेंड करने को लेकर किया गया है। नई प्राइवेसी फ़ीचर में यूज़र्स यह तय कर पाएँगे कि वे अपनी Coarse Location (कम एक्यूरेट लोकेशन) ऐप को देना चाहते हैं या फिर वह ऐप को Fine Location (एक्यूरेट लोकेशन) भेजना चाहते हैं। इसके साथ ही यूजर्स ब्राउसर पर वेब पेज से डाउनलोड को बंद कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने ब्राउसर से यूजर्स को ट्रैक न किया जा सके इसके लिए भी कुछ बदलाव किए हैं।
दूसरे प्राइवेसी फीचर्स की बात करें तो MIUI 12.5 में नया प्राइवेसी प्रोटेक्शन पेज, प्राइवेसी रिस्क स्कैनर, ऐप कंट्रोल एक्सेस, संवेदनशील परमिशन को लेकर पहले से बेहतर मैनेजमेंट कंट्रोल सिस्टम को एड किया है।