शाओमी द्वारा हाल में लॉन्च किया गया MIUI 12 जल्द ही अन्य शाओमी या रेडमी स्मार्टफोन तक पहुंच जाएगा। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने कहा है कि MIUI 12 अगले महीने तक 23 अन्य स्मार्टफोन तक पहुंच जाएगा। Mi 10, Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 समेत कई शाओमी स्मार्टफोन में अगस्त तक MIUI 12 का अपडेट मिल जाएगा। हालांकि यह सॉफ्टवेयर रोलआउट अभी इंडोनेशिया के लिए जारी हुआ है। शाओमी ने भारतीय बाजार के लिए अभी तक MIUI 12 रोलआउट का रोडमैप जारी नहीं किया है। Also Read - Xiaomi Mi 11 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें कब लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन
मीयूआई 12 इंडोनेशिया की वेबसाइट के मुताबिक, Mi 10, Mi Note 10, Mi Note 10 Pro, Mi 8 Lite, Poco F2 Pro, Pocophone F1, Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7, Redmi Note 6 Pro, Redmi Note 5, Redmi 9, Redmi 8, Redmi 8A, Redmi 8A Pro, Redmi 7, Redmi 7A, Redmi 6A, Redmi 6, Redmi 6 Pro, और Redmi S2 स्मार्टफोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट अगले महीने तक मिल जाएगा। Also Read - Samsung से Xiaomi तक, इन प्रीमियम फोन्स की कीमत में भारी कटौती
इस अपडेट को PiunikaWeb द्वारा पहली बार स्पॉट किया गया है। हालांकि शाओमी ने अभी तक इसकी सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। शाओमी ने कहा है कि रिलीज प्लान में बदलाव हो सकता है। इस लिस्ट में से कई स्मार्टफोन को पहले भी मीयूआई 12 अपडेट मिलने की बात कही गई है, लेकिन कंपनी ने सटीक टाइमफ्रेम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कंपनी ने भारत में मीयूआई 12 के अपडेट का ऐलान नहीं किया है। Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
MIUI 12 में क्या है खास
Xiaomi (शाओमी) ने आखिरकार अपने कस्टमाइज्ड यूजर इंटरफेस MIUI 12 को ग्लोबल लॉन्च कर दिया है। न्यू वर्जन मीयूआई 12 कई नए फीचर्स और मौजूदा फीचर्स में कई सुधार के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें कई नए प्राइवेसी फीचर्स को जोड़ा है। पिछले वर्जन के मुकाबले इस नए वर्जन में आपको कई अपग्रेड्स भी देखने को मिलेंगे। कंपनी का मुख्य उद्देश्य शाओमी यूजर्स को इसके जरिए टॉप नॉच एक्सपीरियंस प्रदान करना है। यह नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी पर फोकस है।