Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro कल Flipkart और Mi.com पर अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होंगे।. कंपनी ने लॉन्च के समय घोषणा की थी कि ये दोनों स्मार्टफोन 22 जुलाई को सेल (Redmi K20 Sale) पर 12 दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराए जाएंगे। दोनों स्मार्टफोन तीन ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं। इनमें Carbon Black, Flame Red और Glacier Blue शामिल हैं। ग्राहक इस सेल के दौरान 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। ये स्मार्टफोन Flipkart और Mi.com के अलावा Mi Home Stores पर भी उपलब्ध होंगे। यहां हम आपको इस दोनों स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और इनके साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी देने जा रहे हैं। Also Read - 8GB RAM, 5000mAh बैटरी, 48MP कैमरे वाले Infinix Zero 5G पर धांसू ऑफर, 700 रुपये से कम खर्च करके लाएं घर
Redmi K20 Series: Price and Offers
शाओमी Redmi K20 और K20 Pro की शुरूआती कीमत क्रमश: 21,999 और 27,999 रुपये है। Redmi K20 को 6GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी। वहीं Redmi K20 Pro भी दो वेरिएंट 6GB रैम 128GB स्टोरेज और 8GB रैम 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। 6GB RAM वाले Redmi K20 Pro की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं Redmi K20 Pro के 8GB RAM वाले की कीमत Rs 30,999 रुपये से शुरू होगी। Also Read - 5000mAh बैटरी, 6GB RAM, और 64MP कैमरा वाले Poco X4 Pro 5G पर मिल रहा धांसू डिस्काउंट, Flipkart से सिर्फ ₹659 प्रति महीने में खरीदने का मौका
कल होने वाली इस सेल के दौरान ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 1000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा पार्टनर ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहक Google Home Mini पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट पा सकते हैं। ग्राहक Flipkart Axis Bank Card के जरिए भी 5 प्रतिशत का डिस्काउंट पा सकते हैं।
Specifications and Features
Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है। इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 परसेंट है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन में सातवीं जेनेरेशन का इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।
Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी Redmi K20 स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 730 Soc के साथ लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन की बाकी स्पेसिफिकेशंस एक जैसी है। इसके साथ ही कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन में 8 लेयर ग्रेफाइड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ साथ गेमर्स का ख्याल रखते हुए इसमें Game Turbo 2.0 भी दिया है। जो कि गेमिंग के एक्सपीरिएंस को बेहतर करता है।
Features | Xiaomi Redmi K20 Pro | Xiaomi Redmi K20 |
---|---|---|
Price | 27999 | 21999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 855 SoC | Qualcomm Snapdragon 730 SoC |
OS | Android 9 Pie | Android 9.0 Pie |
Display | AMOLED-6.39-inch full HD+ display, 19.5:9 aspect ratio-2340×1080 pixels | AMOLED-6.39-inch full HD+ display, 19.5:9 aspect ratio-2340×1080 pixels |
Internal Memory | 6GB RAM + 128GB storage | 6GB RAM with 64GB storage |
Rear Camera | Triple – 48MP + 8MP + 13MP | Triple – 48MP + 8MP+ 13MP |
Front Camera | 20MP | 20MP |
Battery | 4,000mAh | 4,000mAh |