हाल ही में शाओमी ने अपना लेटेस्ट MIUI OS वर्जन MIUI 11 लॉन्च किया था और साथ ही इस नई अपडेट को सबसे पहले पाने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट भी रिलीज की थी। कुछ दिन पहले कंपनी ने MIUI 11 अपडेट को Redmi K20 के लिए रिलीज किया था। अब इस लेटेस्ट अपडेट को पाने वाला अगला स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro बन गया है। एक Redmi Note 7 Pro यूजर के द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इस अपडेट का साइज 746MB है। Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
यह अपडेट स्मार्टफोन को लेटेस्ट अक्टूबर 2019 सिक्टोरिटी पैच पर अपडेट कर देती है। यदि आपको इस अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं आया है, तो आप इसे अपने फोन में Settings > About phone > System update > Check for updates ऑप्शन पर चैक कर सकते हैं। यह लेटेस्ट अपडेट स्मार्टफोन में सिस्टम-वाइड डार्क मोड, डायनामिक फॉन्ट स्केलिंग और एक नया रिमाइंडर फीचर जोड़ती है। इसके अलावा यह अपडेट Redmi Note 7 Pro में MIUI 11 फीचर्स लेकर आ सकती है, जिनमें डायनामिक क्लॉक, Kaleidoscope इफेक्ट्स शामिल हो सकते हैं। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
Also Read - Xiaomi Redmi K40 और Redmi K40 Pro भारत में Mi 11X और Mi 11X Pro के नाम से किए जा सकते हैं लॉन्च
बता दें कि Xiaomi ने MIUI 11 अपडेट को Redmi Note 8 और Note 8 Pro के लॉन्च के समय घोषित किया था। इस अपडेट को पाने वाले पहले मोबाइल बैच में Poco F1, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro शामिल हैं। ये सभी डिवाइस इस अपडेट को 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच रिसीव कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी लेटेस्ट MIUI 11 अपडेट का अन्य डिवाइस के लिए भी जल्द ही रिलीज कर सकती है।
इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ दी गई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC दिया गया है। प्रोसेसर को 11nm प्रोसेस के साथ बनाया गया है और बेहतर गेमिंग के लिए इसमें Adreno 612 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ आता है और इसके साथ ही इसमें 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है, जो क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।