Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi आज चीन में एक इवेंट आयोजित कर रहा है, जहां कंपनी एक नहीं बल्कि तीन प्रॉडक्ट्स लॉन्च करने वाली है। इनमें Redmi Note 8 series, Redmi TV और एक RedmiBook लैपटॉप शामिल हैं। Redmi लॉन्च इवेंट चीन के समय अनुसार दोपहर 2 बजे (भारतीय समय अनुसार सुबह 11:30 बजे) शुरू होगा। Redmi इस लॉन्च इवेंट को चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo और Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम करेगी। हालांकि जैसा कि हमेशा होता आया है इस बार भी यह इवेंट चाइनीज भाषा में किया जा सकता है। Also Read - Flipkart पर फ्री में मिल रहे Samsung, Realme और Xiaomi स्मार्टफोन, डिटेल में जानें ऑफर
लॉन्च से पहले हम इन सभी प्रॉडक्ट्स की कुछ जानकारियां लीक्स और रेंडर्स के जरिए हासिल कर चुके हैं। कुछ दिन पहले Redmi Note 8 Pro की सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी भी लीक हो चुकी है। यहां हम आपको Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi TV और RedmiBook के बारे में लीक हुई सभी प्रकार की जानकारी बताने जा रहे हैं। Also Read - Xiaomi Redmi K40, Redmi K40 Pro और Redmi K40 Pro+ स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Redmi Note 8, Note 8 Pro
हम अब यह जानते हैं कि कंपनी Redmi Note 8 Series के अंदर दो स्मार्टफोन Redmi Note 8 और Note 8 Pro को लॉन्च करने वाली है। अभी तक सामने आई लीक्स के मुताबिक, Redmi Note 8 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में ग्लास बैक पैनल शामिल होंगे। दोनों स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ आएंगे, जिससे पता चलता है कि यह दोनों स्मार्टफोन स्प्लैश रेसिस्टेंट होंगे। इन स्मार्टफोन में 6.53-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले शामिल होंगी, जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल होगा। Also Read - Xiaomi Redmi K40 series आज होगी लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल
इसके साथ ही Redmi ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 665 SoC दिया जाएगा, जिसमें Samsung का 11nm LPP process होगा। ऐसा सेटअप Xiaomi डिवाइस Mi A3 में भी देखा गया है। हालांकि Note 8 Pro में MediaTek G90T दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा खबर है कि दोनों स्मार्टफोन Android 9 Pie पर आधारित MIUI 10 पर रन करेंगे।
Redmi Note 8 और Note 8 Pro में कंपनी क्वार्ड कैमरा सेटअप दे सकती है। खबर है कि Note 8 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, वहीं कुछ रिपोर्ट का दावा है कि Note 8 Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा सेटअप में शामिल अन्य तीन कैमरा में अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसर शामिल होंगे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Note 8 Pro 25X Zoom फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro में 4500mAh बैटरी होगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। हालांकि कहा जा रहा है कि Note 8 के बॉक्स में यूजर्स को 10W का चार्जर मिलेगा, वहीं Note 8 Pro के बॉक्स में 18W चार्जर शामिल होगा।
Redmi TV
कंपनी ने हाल ही में एक टीजर रिलीज किया था, जिसमें इस टीवी के कुछ फीचर्स कंफर्म हुए थे। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह टीवी 70- इंच स्क्रीन साइज के साथ आएगा। Xiaomi की Mi TV लाइन-अप में शामिल Smart TV की तरह रेडमी के इस अपकमिंग टीवी भी Patchwall UI के साथ आएगा। इसके अलावा यह टीवी 4K HDR सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी के मुताबिक, इस टीवी में Dolby sound support भी शामिल होगा और कंपनी इसके साथ Bluetooth Voice Remote देगी।
RedmiBook
RedmiBook 14 को कंपनी ने इस साल मई में 8th Gen Intel प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके अपग्रेड वर्जन को आज लॉन्च करने जा रही है। यह अपकमिंग RedmiBook 14 डिवाइस 10th जेनरेशन इंटल प्रोसेसर के साथ हाल ही में देखा गया था। फिलहाल इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है कि यह प्रोसेसर 10nm Ice Lake CPUs होगा या 14nm Comet lake CPUs होगा, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। 10th Gen Intel प्रोसेसर के अलावा, डिवाइस में 14-इंच की डिस्प्ले होगी, जो 81 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आएगी।
माना जा रहा है कि यह नई RedmiBook 14 फुल-साइज कीबोर्ड, HDMI, USB 3.0, USB 2.0 और एक 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें एक Smart Unlock 2.0 फीचर भी होगा, जिसके जरिए आप अपने Mi Band से लैपटॉप को अनलॉक कर सकते हैं।
You Might be Interested
11499