Xiaomi ने बीते हफ्ते Redmi Note 8 सीरीज के इंडिया लॉन्च पर मुहर लगाई थी। हालांकि अभी तक भारत में इसके लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी का कहना था कि उसे सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग में करीब 8 हफ्तों का समय लग सकता है। ऐसे में लेटेस्ट Redmi Note 8 सीरीज भारत में अक्टूबर महीने के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं।बता दें कि Xiaomi होम मार्केट चीन में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro दोनों स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है।
बता दें कि Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन MediaTek Helio G90T प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। नए Redmi Note 8 Pro डिवाइस में शाओमी ने स्नेपग्रेडन चिपसेट की जगह MediaTek प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। भारत में Redmi Note 8 सीरीज इसी चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। अब MediaTek इंडिया के एमडी अंकू जैन ने कन्फर्म किया है कि शाओमी का नया गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन मीडिया टेक प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।
इंडिया टुडे से बात करते हुए अंकू जैन ने कहा कि चीन में Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन MediaTek G90T SoC के साथ लॉन्च किया गया और इनकी अच्छी बिक्री हो रही है। हम भारत में भी ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं। उनका आगे कहना था कि उन्हें विश्वास है कि नया Helio G90T SoC दोनों कंपनियों Xiaomi और MediaTek के लिए गेमचेंजर होगा।
Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो चीन में इस स्मार्टफोन को 6.53-इंच की डिस्पले के साथ पेश किया गया है। इस फोन में स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.4 परसेंट का है। ये डिवाइस 3D कर्वड ग्लास डिस्पले डिजाइन और नए जेड ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके साथ Redmi Note 8 Pro में प्राइमेरी कैमरा लेंस 64-मेगापिक्सल का है।
Redmi Note 8 सीरीज की स्पेसिफिकेशंस
Features | Xiaomi Redmi Note 8 Pro | Xiaomi Redmi Note 8 |
---|---|---|
Price | – | – |
Chipset | Mediatek G90t SoC | Qualcomm Snapdragon 665 SoC |
OS | Android 9 Pie | Android 9 Pie with MIUI |
Display | 6.53-inch FHD+ | 6.3-inch FHD+ |
Internal Memory | 6GB RAM + 128GB storage | 4GB RAM + 64GB storage |
Rear Camera | Quad – 64MP + 8MP + 2MP + 2MP | Quad – 48MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 20MP | 13MP |
Battery | 4,500mAh | 4,000mAh |