Xiaomi ने 28 सितंबर से 29 अक्टूबर के बीच त्योहारी सीजन में एक करोड़ 20 लाख से अधिक उपकरणों (डिवाइस) की बिक्री का दावा किया है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षो की त्योहारी सीजन में हुई बिक्री के मुकाबले 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। शाओमी इंडिया के कैटेगरी और ऑनलाइन बिक्री प्रमुख रघु रेड्डी ने बुधवार को एक बयान में कहा, “त्योहारी सीजन हमेशा से ही श्याओमी के लिए सबसे बड़ा शॉपिंग सीजन रहा है। हम इसे अपने एमआई फैंस के साथ मनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।” Also Read - Flipkart Mobiles Bonanza Sale 7000 रुपये से कम में खरीदें ये टॉप 5 स्मार्टफोन
इस अवधि के दौरान कंपनी ने 85 लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे हैं, जिसमें Redmi Note-7 सीरीज की बिक्री सबसे अधिक हुई है। इस दौरान कंपनी ने छह लाख से अधिक Mi TV टीवी भी बेचे हैं। Also Read - Samsung से Xiaomi तक, इन प्रीमियम फोन्स की कीमत में भारी कटौती
रेड्डी ने कहा, “हमारी त्योहारी बिक्री अपेक्षाओं से आगे बढ़ गई है, जहां हमने अपने प्लेटफार्मो पर 1.2 करोड़ से अधिक उपकरणों की बिक्री की है।” पिछले साल कंपनी ने कुल 85 लाख से अधिक डिवाइस बेचे थे। इससे पहले शाओमी ने त्योहारी सीजन के कुछ शुरुआती दिनों में ही 53 लाख से अधिक डिवाइस को बेचे जाने की घोषणा की थी। Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
Xiaomi sales numbers detailed
Smartphones:
फेस्टिव पीरियड में शाओमी ने 8.5 मिलियन यानी 85 लाख स्मार्टफोन बेचे हैं। यह साल दर साल 37 प्रतिशत का इजाफा है। कंपनी का दावा है कि यह एक महीने के अंदर भारत में किसी भी ब्रांड द्वारा सबसे अधिक स्मार्टफोन का आंकड़ा है। जैसा कि हमने बताया कि इस दौरान सबसे ज्यादा बेचे जाने वाली सीरीज Redmi Note 7s और Redmi Note 7 Pro सीरीज है। Redmi 7 और Redmi 7A Amazon India पर बेचे गए बेस्ट सेलिंग बजट फोन रहे हैं।
Mi TVs:
Mi TVs की बात करें तो Xiaomi ने फेस्टिव पीरियड के दौरान 6,00,000 युनिट्स बेची है। यह साल दर साल 48 प्रतिशत का इजाफा है। Mi TV Flipkart और Amazon India दोनों पर सबसे ज्यादा बिकने वाले टीवी रहे हैं।
Ecosystem:
आखिर में कंपनी ने इस फेस्टिव सीजन 30 लाख एसेसरीज और Mi ईकोसिस्टम प्रॉडक्ट्स बेचे हैं। Xiaomi Mi Bands बेस्ट वियरेबल रहे हैं। वहीं, Mi Power Bank भी अपनी कैटेगरी में बेस्ट सेलिंग रहें। Mi Air Purifier 2S अपनी कैटेगरी में बेस्ट सेलिंग रहा है। Mi Smart Water Purifier भी एक मिनट में सोल्ड आउट हो गया था।