Xiaomi अपने 4K TV लाइनअप को अपग्रेड करने के लिए 8K TV पर काम कर रहा है। चाइनीज कंपनी फिलहाल Mi और Redmi Brand के तहत 4K TV बेचती है। लेकिन कंपनी के पोर्टफोलियो में जल्द ही 8K शामिल हो सकते हैं।शाओमी की अपकमिंग टीवी के बारे में इनफॉर्मेशन चीन के Mid-Autumn Festival के दौरान चाइनीज एक्टर Huang Cancan के शाओमी Mi TV ऑफिस विजिट के दौरान सामने आई है। Also Read - Happy Women's Day 2021: Xiaomi दे रही है जबरदस्त ऑफर, सस्ते में खरीदें Redmi Note 9 Pro और Redmi Smart Band
सोशल मीडिया Weibo पर पोस्ट एक फोटो में कंपनी के अपकमिंग 8K रेज्यूलेशनव वाला टीवी रिवील हुआ है।इस तस्वीर के सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि शाओमी अपने नेक्सट टीवी में 8K डिस्प्ले पैनल दे सकता है। शाओमी फिलहाल 4K TV ही बनाता आ रहा है। टीवी मार्केट में इस वक्त चाइनीज कंपनियों का दबदबा बढ़ने लगा है। Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
इससे पहले कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा था कि Huawei और Honor भी 8K TV पर काम कर रहे हैं।उम्मीद है कि दोनों कंपनियां आने वाले दिनों में नए टीवी लॉन्च कर सकते हैं।शाओमी भी अपने 8K टीवी पर काम कर रही है ये जानकारी पहले बार सामने आई है।शाओमी के 8K टीवी के बारे में फिलहाल को स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आई है। फिलहाल शाओमी के अपकमिंग टीवी को लेकर कुछ भी जानकारी स्पष्ट नहीं है। यह तस्वीर शाओमी द्वारा भारत में नए 4K Smart TV लॉन्च किए जाने से पहले की है। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
बता दें कि OnePlus भारत में अपने 55-इंच के 4K QLED TV को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में Xiaomi बाजार में अपने 8K टीवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इस वक्त मार्केट में Samsung, Sony और LG ही 8K TV मार्केट में बेच रही है। हालांकि शाओमी ने ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है कि वह 8K TV पर काम कर रही है।