Motorola Edge 30 Top 5 Alternatives: iQOO Z6 Pro से लेकर OnePlus Nord CE 2 तक, ये हैं Moto Edge 30 के बेहतर विकल्प
Motorola Edge 30 Top 5 Alternatives: iQOO Z6 Pro, Vivo T1 Pro, OnePlus Nord CE 2, Samsung Galaxy M53 5G, OPPO F21 Pro 5G: Motorola ने भारत में अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Moto Edge 30 5G को लॉन्च किया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर और 6.79 इंच का 144Hz pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 50MP का बैक और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है।