गूगल ने अपने लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्जन को दो महीने पहले ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया था। इस एंड्रॉइड वर्जन को Pie के नाम से पेश किया गया था। कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने यह जानकारी दे दी है कि वह अपने डिवाइस में इस लेटेस्ट वर्जन का अपडेट देंगी। Also Read - Oppo Reno 8 Series हुई लॉन्च, 50MP कैमरा समेत मिल रहे कई दमदार स्पेसिफिकेशन
Also Read - Oppo Reno 8 Pro 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर हुआ स्पॉटअगर आपका स्मार्टफोन फिलहाल पुराने वर्जन (e.g. Nougat, Oreo) पर आधारित है तो हम आपको उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट दे रहे हैं जिनमें यह अपडेट मिलना तय है। Also Read - इंतजार खत्म! 200MP कैमरे वाला Motorola Frontier फोन जुलाई में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म
सैमसंग
सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में (कम से कम) दो मेजर ओएस अपग्रेड देता है। इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि Galaxy Note 9, Galaxy Note 8, Galaxy S9, Galaxy S9+, Galaxy S8 और Galaxy S8+ स्मार्टफोन को (सैमसंग के एक्सपीरियंस यूएक्स के नए वर्जन के साथ ओवरलैड) का अपडेट मिलेगा। अगर बात करें मिड-रेंज A-सीरीज के स्मार्टफोन्स की तो Galaxy A8, Galaxy A8+, Galaxy A8 Star और Galaxy A7 जैसे स्मार्टफोन को एंड्रॉइड के नए वर्जन का अपडेट मिलेगा।
नोकिया (HMD Global)
अगर आप अपने स्मार्टफोन में समय पर अपडेट लेना चाहते हैं तो HMD ग्लोबल डिवाइस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होंगे। नोकिया के सभी स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉइड पर कार्य करते हैं। वहीं, लॉन्च हो रहे नए नोकिया हैंडसेट एंड्रॉइड वन-सर्टिफाइड हैं, जिसका मतलब है कि इन्हें समय पर अपडेट मिलेगा। अगस्त में HMD Global ने घोषणा की थी कि कंपनी के सभी स्मार्टफोन्स को Android Pie का अपडेट मिलेगा। इसका मतलब है कि Nokia 1, Nokia 2, Nokia 2.1, Nokia 3, Nokia 3.1, Nokia 5, Nokia 5.1, Nokia 6, Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 7.1, Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco को यह लेटेस्ट एंड्रॉइड अपडेट मिलेगा। वहीं, Nokia 7 Plus पहले से एंड्रॉइड Pie पर कार्य करता है।
शाओमी
अपने किफायती और फीचर पैक वाले स्मार्टफोन को लेकर शाओमी काफी पॉप्युलर (विशेष रूप से भारत में) हो गया है। लेकिन बात अगर अपडेट की करें तो शाओमी काफी स्लो हो जाता है। इसका मुख्य कारण कंपनी का एमआईयूआई कस्टम overlay है। फिर भी शाओमी के कुछ स्मार्टफोन्स को एंड्रॉइड Pie का अपडेट मिलने की उम्मीद है। Mi Mix 2s, Mi Mix 2, Mi 8, Mi 8 SE, Mi 8 Explorer Edition, Mi Max 3, Redmi Note 5 Pro, Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro, Mi Max 2 और Black Shark स्मार्टफोन को यह अपडेट मिल सकता है। वहीं, एंड्रॉइड वन-सर्टिफाइड Mi A1 और Mi A2 के साथ ही Poco F1 को एंड्रॉइड Pie का अपडेट मिलना तय है।
Huawei / Honor
Huawei और उसके सब-ब्रांड Honor इस साल कई स्मार्टफोन्स मार्केट में लॉन्च कर रहे हैं। इस साल बर्लिन में हुए IFA 2018 के दौरान कंपनी ने EMUI 9.0 बीटा प्रोग्राम और custom UI overlay के लेटेस्ट वर्जन की घोषणा की थी जो कि एंड्रॉइड Pie पर बेस्ड है। Huawei/Honor के Mate 10, Mate 10 Pro, P20, P20 Pro, Honor 10, Honor View 10 और Honor Play को एंड्रॉइड Pie (साथ ही EMUI 9) का अपडेट मिलेगा। वहीं, P20 Lite, Honor 9N और Honor 9 Lite को भी यह अपडेट मिल सकता है।
LG
एलजी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन कम कीमत में एक अच्छा ऑप्शन कहे जा सकते हैं। लेकिन, कंपनी अपने स्मार्टफोन में अपडेट देने के लिए काफी समय लेती है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी G7 ThinQ, V40 ThinQ, V30 ThinQ, और G6 को नया अपडेट दे सकती है।
OnePlus
कंपनी जल्द ही मार्केट में OnePlus 6T को लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नया ‘flagship killer’ हैंडसेट
होगा। OnePlus 6 को एंड्रॉइड Pie अपडेट मिलना तय है। वहीं, यह नया अपडेट OnePlus 5T, OnePlus 5, OnePlus 3T, और OnePlus 3 स्मार्टफोन को भी मिल सकता है।
Motorola
HMD Global की तरह ही मोटोरोला भी अपने स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट को समय पर देने के लिए जाना जाता है। लेनोवो की मालिकाना हक वाली कंपनी मोटोरोला के सभी स्मार्टफोन 100-प्रतिशत स्टॉक एंड्रॉइड पर काम करते हैं। कंपनी के Moto G6, Moto G6 Play, Moto G6 Plus, Moto X4, Moto Z2 Play, Moto Z2 Force, Moto Z3 Play और Moto Z3 को एंड्रॉइड के लेटेस्ट वर्जन का अपडेट दिया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने अपने पहले एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन Motorola One Power को लॉन्च किया था, जिसे एंड्रॉइड Pie का अपडेट मिलना तय है।
कैलिफोर्निया स्थित टेक्नोलॉजी कंपनी जल्द ही Pixel 3 और Pixel 3 XL को लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड पाई आउट ऑफ द बॉक्स कार्य करेंगे। एंड्रॉइड का नया ऑपरेटिंग सिस्टम सबसे पहले गूगल के स्मार्टफोन्स को दिया जाता है। वहीं, Pixel 2, Pixel 2 XL, Pixel और Pixel XL के लिए यह अपडेट पहले ही जारी हो चुका है।
Asus
ताइवान-बेस्ड Asus का Zenfone Max Pro (M1) पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें एंड्रॉइड Pie मिलेगा।
Sony
जापान की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के कुछ हैंडसेट को भी नया एंड्रॉइड पाई अपडेट दिया जाएगा। सोनी Xperia XZ1, Xperia XZ2 Compact, Xperia XZ Premium, Xperia XZ2, Xperia XZ2 Compact, Xperia XZ2 Premium, Xperia XA2, Xperia XA2 Ultra और Xperia XA2 Plus में यह नया अपडेट मिलेगा। वहीं, IFA टेक्नोलॉजी में इस साल पेश किया गए नए एक्सपीरिया एक्सजेड 3, को पहले से ही एंड्रॉइड पाई आउट ऑफ द बॉक्स दे दिया गया है।
Oppo/Realme
जब भी कम कीमत वाले स्मार्टफोन मार्केट की बात आती है तो Oppo एक दमदार स्मार्टफोन ब्रांड माना जाता है। कुछ महीने पहले, चीन के ब्रांड ने एक नए उप-ब्रांड- Realme को पेश किया था जो अब स्वतंत्र रूप से काम कर रही है। Realme ने सिर्फ चार महीनो में अपने स्मार्टफोन के दम पर मार्केट में अलग जगह बना ली है। एंड्रॉइड पाई रोलआउट शेड्यूल के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि Find X, F9 Pro, F9, Realme 1, Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 में यह नया अपडेट देखने को मिलेगा।
Vivo
Oppo की तरह ही Vivo भी इंडियन मार्केट में काफी पॉप्युलर है। ऑफलाइन मार्केट में कंपनी के स्मार्टफोन्स हाथों-हाथ बिकते हैं। वहीं, Vivo ने एंड्रॉइड Pie रोलआउट की कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी है। लेकिन, हम उम्मीद कर सकते हैं कि NEX, V11 Pro और V9 Pro स्मार्टफोन्स में यह अपडेट जल्द देखने को मिलेगा।
You Might be Interested
59990
Buy Now44990
34999
- Android one
- Android Pie
- Asus
- Asus Zenfone 5Z
- Asus Zenfone Max Pro M1
- LG
- Mi 8 Explorer Edition
- Mi 8 SE
- Moto G6 Plus
- Moto Z2 Force
- Moto Z3
- Motorola
- Motorola One Power
- Nokia
- Nokia 6.1 Plus
- Nokia 7.1
- Nokia 8
- Oppo
- Oppo F9 Pro
- Oppo Find X
- Poco
- Realme
- Realme 2 Pro
- Realme C1
- Redmi Note 5 Pro
- Samsung
- Sony
- Sony Xperia XZ Premium
- Sony Xperia XZ1
- Sony Xperia XZ2 Compact
- Sony Xperia XZ3
- Vivo
- Vivo NEX
- Vivo V11 Pro
- Xiaomi
- Xiaomi Poco F1