HMD Global ने पिछले दिनों भारतीय बाजार में अपने दो बजट स्मार्टफोन्स Nokia 5.3 और Nokia C3 को लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के अलावा कंपनी ने दो फीचर फोन्स भी भारत में लॉन्च किए हैं। Nokia 5.3 को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, Nokia C3 को 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इन दोनों Android One स्मार्टफोन्स में क्या खास फीचर्स दिए गए हैं, आइए जानते हैं। Also Read - Nokia 1.4 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, पिछले स्मार्टफोन से ज्यादा हो सकते हैं फीचर्स
Nokia C3
HMD Global के इस अल्ट्रा बजट स्मार्टफोन Nokia C3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन के ऊपर और नीचे की तरफ मोटे बेजल्स दिए गए हैं। Nokia C3 SC9863A ऑक्टा-कोर 1.6 GHz प्रोसेसर पर रन करता है। फोन 3GB तक RAM को सपोर्ट करता है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 32GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक एक्सपेंड की जा सकती है। Also Read - Amazon Sale: नया फोन खरीदने की कर रहे प्लानिंग, तो इन पर जरूर डालें नजर
फोन के कैमरे स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसके बैक में 8MP का प्राइमरी सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है। फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में LED फ्लैश दिया गया है। Nokia C3 Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3040mAh की बैटरी दी गई है। फोन में सिक्युरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Also Read - Nokia 5G: Nokia जल्द लॉन्च कर सकती है 4 नए 5G स्मार्टफोन, लीक हुई जानकारी
फोन में कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। इसके अलावा ये माइक्रो यूएसबी चार्जिंग जैक के साथ आता है। ये ड्यूल 4G सिम कार्ड सपोर्ट, Wi-Fi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। फोन दो कलर ऑप्शन्स- नॉर्डिक ब्लू और सेंड में आता है। इसके 2GB RAM + 16GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। वहीं, फोन के 3GB RAM + 32GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है।
Nokia 5.3
इस मिड बजट स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो ये 6.55 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 20:9 दिया गया है। Nokia 5.3 में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। यह Qualcomm Snapdragon 665 SoC पर रन करता है। यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन्स 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 64GB के साथ आता है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक एक्सपेंड की जा सकती है।
Nokia 5.3 के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर, 5MP का वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन के बैक में LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,o00mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type C चार्जिंग जैक दिया गया है। फोन के बैक में सिक्युरिटी के लिए रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, फोन के हाई एंड वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। ये तीन कलर ऑप्शन्स- स्यान, सैंड और चारकोल में उपलब्ध है।
क्या है खास?
Nokia के दोनों ही स्मार्टफोन्स स्टॉक Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। अगर, आप 7,500 रुपये से कम कीमत में कोई स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं जिसमें बेहतर कैमरे के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो तो Nokia C3 बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वहीं, Nokia 5.3 मिड रेंज यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। Nokia के स्मार्टफोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर चाइनीज मैन्युफैक्चरर्स के मुकाबले बेहतर होते हैं। दोनों ही डिवाइसेज अपने प्राइस रेंज को जस्टिफाई करते हैं।
Features | Nokia 5.3 |
---|---|
Price | 13999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 665 |
OS | Android v10 (Q) |
Display | 6.5-inch HD + -1600×720 |
Internal Memory | 4GB +64GB |
Rear Camera | 13 MP + 5 MP + 2 MP + 2 MP |
Front Camera | 8 MP front camera |
Battery | 4000 mAh |
Features | Nokia C3 (2020) |
---|---|
Price | 7499 |
Chipset | Unisoc SC9863A |
OS | Android 10 |
Display | 5.99-inch HD + |
Internal Memory | 2GB+16GB |
Rear Camera | 8MP |
Front Camera | 5MP |
Battery | 3040mAh |