चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने गुरुवार को भारत में अपना नया Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने करीब 10 महीने पहले भारत में अपना Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। शाओमी के नए स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट कुछ बदलाव किया है। इसके अलावा, Redmi Note 6 Pro फोन में नॉच डिस्प्ले दी गई है। Also Read - Samsung Galaxy A52 की प्रोडक्शन भारत में शुरू, 5G वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
Redmi Note 6 Pro फोन भारत में फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा। इसके अलावा कस्टमर्स इसे कंपनी की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 23 नवंबर दोपहर 12 बजे से स्टार्ट होगी। इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल की कीमत 13,999 रुपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। आइये जानते हैं- Redmi Note 6 Pro और Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन में क्या अंतर है। Also Read - Xiaomi को बड़ा झटका, अमेरिका ने किया ब्लैकलिस्ट
नॉच्ड डिस्प्ले
शाओमी के नए स्मार्टफोन जो एक बदलाव हुआ है वो है नॉच डिस्प्ले। Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई थी। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 था। जबकि, Redmi Note 6 Pro फोन में इससे बड़ी डिस्प्ले – 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। टॉप में नॉच दी गई है। नए फोन में ड्युल कैमरे में इंप्रूव किया गया है। Also Read - Xiaomi Sale का आखिरी दिन आज, 6999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदें ये स्मार्टफोन्स
Redmi Note 6 Pro और Redmi Note 5 Pro दोनों ही में बैक में ड्युल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों ही फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।Redmi Note 5 Pro फोन का पिक्सल साइज 1.25um है जबकि Redmi Note 6 Pro में पिक्सल साइज 1.4um दिया गया है।
ड्युल फ्रंट कैमरा
शाओमी ने फ्रंट में ड्युल कैमरा दिया है। Redmi Note 6 Pro में 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। नोट 5 प्रो में भी यही कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन के रियर कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है।
MIUI 10
Redmi Note 6 Pro और Redmi Note 5 Pro दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर रन करते हैं। लेकिन, इनमें कुछ अंतर है। शाओमी का नया स्मार्टफोन MIUI 10 के साथ आता है। यानी यह नए इंटरफेस के साथ आया है जो कि फुल स्क्रीन जेस्चर को सपोर्ट करता है।
हार्डवेयर
हार्डवेयर की बात करें तो इसमें कुछ नया नहीं है। दोनों ही स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम/6जीबी रैम , 64 जीबी स्टोरेज के साथ आए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
You Might be Interested
13999