Instagram में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। यही कारण है कि समय के साथ-साथ यह शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। अब कंपनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिंक ऐड करने की सुविधा भी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दी है। Also Read - How to Check confirmation probability of Waiting Ticket by IRCTC: वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं? ऐसे लगाएं पता
अगर आप बिजनेस और क्रिएटर प्रोफाइल यूज कर रहे हैं या फिर आपके ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो आप अपनी स्टोरीज में लिंक ऐड कर सकते हैं। बता दें कि पहले ये फीचर केवल उन इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए उपलब्ध था, जिनके 10k से ज्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि, अब कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के उपलब्ध करा दिया है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - Facebook की पैरेंट कंपनी Meta की बढ़ी मुश्किल, दायर हुए 8 मुकदमे
How to add link to your Instagram Story?
इंस्टाग्राम का स्वाइप अप फीचर स्टोरीज में लिंक ऐड करके ब्रांड आदि को अपने फॉलोअर्स बढ़ाने में मदद करता है। व्यूवर्स स्टोरी में नीचे दिए गए ऐरो बटन पर क्लिक करके स्वाइप अप कर सकते हैं। इससे वे बैक किए बिना स्टोरी से ही लिंक पा सकेंगे। इंस्टाग्राम स्टोरी में लिंक ऐड करना बहुत ही आसान है। अगर आप भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिंक ऐड करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़े सकते हैं। यहां इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है। Also Read - Instagram पर अपने पसंदीदा कमेंट को ऐसे करें पिन, दिखेगा सबसे ऊपर
- Instagram Story पर लिंक ऐड करने के लिए ऐप ओपन करें।
- उसके बाद लेफ्ट साइड में दिए गए + आइकन पर क्लिक कर दें। यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, उनमें से
- फिर फोटो क्लिक करें या फिर गैलरी में से कोई कंटेंट ऐड कर लें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपको सबसे ऊपर कई ऑप्शन मिलेंगे। इसमें से दूसर नंबर वाले स्टिकर आइकन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको लोकेशन समेत कई ऑप्शन मिलेंगे।
- उनमें से लिंक के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब स्क्रीन पर एक बॉक्स बनकर आ जाएगा। उसमें वह लिंक डालें, जिसे ऐड करना चाहते हैं।
- आप नीचे आ रहे + (कस्टमाइज स्टिकर टैक्स्ट) आइकन पर क्लिक करके टेक्स्ट और कलर भी बदल सकते हैं।
- फिर Done पर क्लिक करते ही स्टोरी पर वह लिंक ऐड हो जाएगा।
यह बहुत ही आसान तरीका है। कोई भी यूजर इस तरह आसानी से स्टोरी में लिंक ऐड कर सकता है।