Instagram के सबसे लोकप्रिय फीचर्स में से एक Stories का यूज ज्यादातर लोग करते हैं। अपनी स्टोरी को और भी मजेदार बनाने के लिए आप में यूजर्स को म्यूजिक समेत की चीजें जोड़ने की सुविधा मिलती है। Also Read - How to Create Labels in Gmail: बहुत आसान है तरीका, बस फॉलो करें ये स्टेप्स
काफी लंबे समय से यह सुविधा शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है। यूजर्स स्टोरी पर स्किटर के साथ-साथ अपनी पसंद का कोई भी गाना ऐड कर सकते हैं। स्टिकर पर उस गाने के बोल लिखकर आते हैं। Also Read - How to Check confirmation probability of Waiting Ticket by IRCTC: वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं? ऐसे लगाएं पता
इससे स्टोरी और भी मजेदार लगने लगती है। अगर आपने अभी तक Instagram के इस फीचर का यूज नहीं किया है तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां पर हम इंस्टा स्टोरी पर म्यूजिक ऐड करने का पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। Also Read - Facebook की पैरेंट कंपनी Meta की बढ़ी मुश्किल, दायर हुए 8 मुकदमे
Instagram Story पर इस तरह लगा पाएंगे म्यूजिक
- यूजर को सबसे पहले अपने डिवाइस में Instagram ऐप ओपन करके स्टोरी बनानी होगी।
- इसके लिए आपको ऐप के होम पेज पर राइट साइड में सबसे ऊपर आ रहे + के आइकन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद यहां आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। उसमें से स्टोरी सिलेक्ट करें।
- अब अगर कोई फोटो खींचनी है तो कैमरे के ऑप्शन पर क्लिक करें। या फिर गैलेरी में आ रही फोटोज को सिलेक्ट कर लें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर राइट साइड में कई ऑप्शन आएंगे। उसमें से स्टिकर के आइकन पर क्लिक करें।
- फिर स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं। अब सभी ऑप्शन में से Music पर क्लिक कर दें।
- यह आपको 2 ऑप्शन For You और Browse मिलेंगे।
- इनमें से कोई भी गाना सिलेक्ट करें।
- फिर स्क्रीन पर आपको एक स्लाइडर मिलेगा। उसे मूव करके आप अपनी पसंद से गाने का कोई भी पार्ट वीडियो पर लगा सकते हैं।
- इसके अलावा स्क्रीन पर गाने के बोल के लिए फॉन्ट भी सिलेक्ट कर सकते हैं।
- अगर आप गाने के बोल की जगह वीडियो बार दिखाना चाहते हैं तो वीडियो आइकन पर क्लिक करें।
- सबसे ऊपर आ रहे कलर के ऑप्शन से आप टेक्स्ट का कलर भी बदल सकते हैं।
- फिर राइट साइड में सबसे ऊपर आ रहे Done के आइकन पर क्लिक कर दें।
इस तरह से इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसानी से म्यूजिक ऐड किया जा सकता है।