Instagram इस समय लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। ज्यादातर लोग इसका यूज करते हैं। इसमें यूजर्स को कई फीचर्स मिलते हैं। शॉर्ट वीडियो शेयर करने के अलावा यूजर्स इसके डायरेक्ट मैसेज फीचर का भी काफी यूज करते हैं। इंस्टाग्राम रील्स फीचर के कारण भी इसे काफी पसंद किया जाता है। Also Read - Instagram को मिले Facebook और Messenger वाले 3D Avatar, जानें क्या है नया
इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने के लिए लोगों को अपनी पर्सनल जानकारी जैसे ईमेल आईडी और फोन नंबर आदि देना होता है। कई बार लोग अपना ईमेल एक्सेस खो देते हैं और इंस्टाग्राम पर नई ईमेल आईडी डालना चाहते हैं। इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को पुरानी ईमेल आईडी बदलने का ऑप्शन देता है। ऐसा करना बहुत आसान है। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर नई ईमेल आईडी ऐड करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसका इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है। Also Read - Instagram को मिला 3D मोशन Logo, नया फॉन्ट और लेआउट भी हुआ पेश
How to Change Email Id on Instagram?
इंस्टाग्राम पर ईमेल आईडी बदलने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। Also Read - Instagram पर एक-साथ नहीं देख पाएंगे सभी स्टोरीज, मिलेगा नया ऑप्शन
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने Android या iOS डिवाइस पर इंस्टाग्राम ओपन करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर सबसे नीचे राइट साइड में आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक कर दें।
- फिर Edit Profile के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं और Personal Information सेटिंग सिलेक्ट कर लें।
- ऐसा करते ही आपके सामने कई ऑप्शन ओपन होकर आ जाएंगे। यहां, आपको ईमेल आईडी का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- अब जो पुरानी आईडी लिखी है, उसो डिलीट करके नई ईमेल आईडी डालें। फिर ऊपर आ रहे ब्लू टिक ऑप्शन पर क्लिक करके इसे कन्फर्म कर दें।
- ऐसा करते ही आपको इंस्टाग्राम से ईमेल कन्फर्मेशन प्राप्त होगा।
- आपको अपना ईमेल खोलना होगा और ईमेल आईडी बदलने के लिए कन्फर्मेशन बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके अलावा इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को अपना फोन नंबर और डेट ऑफ बर्थ बदलने की सुविधा भी देता है। इसके लिए भी आपको Personal Information सेक्शन में ही जाना होगा। इतना ही नहीं, आप अपना प्रोफाइल नाम भी बदल सकते हैं। साथ ही यूजर्स अपने Instagram अकाउंट को वेरिफाइड भी करा सकते हैं। इसके बाद उन्हें ब्लू टिक मिल जाता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें Instagram पर रिक्वेस्ट सबमिट करनी होती है। इसका पूरा प्रोसेस जानने के लिए यहां क्लिक करें।