Netflix दुनियाभर में सबसे प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म के तौर पर जाना जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर कई लोकप्रिय शोज जैसे कि Sacred Games, Lust Stories और मूवीज Inception आदि आप देख सकते हैं। इस OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए आपको भारत में कम से कम 199 रुपये प्रति महीना (केवल मोबाइल यूजर्स) खर्च करना पड़ता है। Netflix पर अपने अकाउंट को आप तीन तरीके- वेब ब्राउजर, स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी के जरिए बना सकते हैं। आज हम आपको इस पर अकाउंट बनाने के सभी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। Also Read - Flipkart Sale 2021 offer: Realme का स्मार्ट TV खरीदने का शानदार मौका, फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर
इस तरह बनाएं अकाउंट
Sign Up करें Also Read - Infinix X1 Smart Android टीवी सीरीज हुआ भारत में लॉन्च, कीमत 11,999 रुपये से शुरू
Also Read - Infinix X1 Android TV, SNOKOR Soundbar 14 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
सबसे पहले आपको अकाउंट बनाने के लिए https://www.netflix.com/in/ पर जाइए। यहां पर आपको Get Started का बटन दिखाई देगा। यहा ब्लैंक स्पेस में जाकर आपको अपना ई-मेस अड्रेस डालना होगा और Get Started पर क्लिक या टैप करना होगा।
पासवर्ड क्रिएट करें
Get Started पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आप नेक्स्ट पेज पर रिडायरेक्ट होंगे। इस पेज पर आपको Netflix अकाउंट के लिए पासवर्ड क्रिएट करना होगा। पासवर्ड क्रिएट करने के लिए आपको फिर से नेक्स्ट पेज पर जाने के लिए Continue पर क्लिक या टैप करना होगा। पासवर्ड क्रिएट करने के बाद आपको फिर से कन्टिन्यू पर क्लिक करके नेक्स्ट पेज पर जाना होगा।
प्लान चुनें
नेक्स्ट पेज पर आने के बाद आप अपने हिसाब से प्लान का चुनाव कर सकते हैं। प्लान का चुनाव करने के बाद आपको ये दूसरे पेज पर रिडायरेक्ट करेगा। पहली बार अकाउंट बनाने वाले यूजर्स को 30 दिनों का फ्री ट्रायल मिलता है।
फ्री मेंबरशिप- पेमेंट सेट-अप
फ्री ट्रायल लेने वाले यूजर्स को भी इसमें अपनी जानकारियां जैसे कि नाम, पता, अड्रेस और क्रेडिट या डेबिट कार्ड की डिटेल्स दर्ज करनी पड़ती है। अगले पेज पर जाने के लिए आपको एक बार फिर से Continue पर क्लिक करना होगा।
मेंबरशिप कम्प्लीट
जैसे ही आप अगले पेज पर आएंगे, आपको अपनी सभी जानकारियां और पेमेंट ऑप्शन दर्ज करने को मिलेगा। सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आफको चेक बॉक्स को एग्री करके मेंबरशिप स्टार्ट करनी होगी। इस तरह से आपका Netflix अकाउंट क्रिएट हो जाएगा। Smartphones और स्मार्ट टीवी के जरिए अकाउंट क्रिएट करने के लिए भी आपको इन्हीं स्टेप्स को फॉलो करना होगा।