WhatsApp दुनियाभर में कई एक्टिव यूजर्स के साथ बड़ी सोशल मीडिया एप्स में शामिल है। बीते जून महीने में व्हाट्सऐप के एक्टिव यूजर्स की संख्या करीब 1.5 बिलियन थी। व्हाट्सऐप को यूजर्स के बीच लोकप्रिय होने के पीछे इसका ईजी टू यूज और समय समय पर नए अपडेट जारी करना है। व्हाट्सऐप ने एक बार फिर अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर एड किया है। व्हाट्सऐप का यह नया फीचर ‘Messenger Rooms’ इंटेग्रेशन है। यह नया फीचर फिलहाल केवल व्हाट्सऐप वेब यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर जानकारी शेयर नहीं की है कि यह अपडेट मोबाइल ऐप के लिए कबतक लॉन्च करेगी। यहां हम आपको बताएंगे कि WhatsApp Web को मिला यह नया फीचर कैसे काम करेगा। Also Read - Signal में भी जुड़ा WhatsApp वाला कस्टम वॉलपेपर फीचर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Messenger Room Live in WhatsApp Web, How You Can Access?
व्हाट्सऐप पर Messenger Rooms को आप दो तरीके से यूज कर सकते हैं। सबसे पहले आपको आपको अपने कंप्यूटर में व्हाट्सऐप वेब ओपन उसे फोन से कनेक्ट करना होगा। यहां आपको स्क्रीन के बाएं ओर नीचे की ओर तीर का निशान दिखाई देगा। जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो यहां ‘Create a room’ के आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां आपको ‘CONTINUE IN MESSENGER’ पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही आपको ‘CANCEL’ का ऑप्शन भी दिखाई देगा। Also Read - WhatsApp का नया फीचर, ऑडियो और Video Call होगी मजेदार
जब आप Messenger option पर क्लिक करेंगे तो आपको ब्राउसर आपसे Facebook पर लॉगइन करने की पर्मिशन मांगेगा। जब आप यह कर देंगे तो आपको एक रूम क्रिएट कर पाएंगे जहां आप अपने दोस्तों को जॉइन कर पाएंगे। इसके लिए आप उन्हें लिंक सेंट करेंगे। Also Read - WhatsApp को बड़ा झटका, केंद्र सरकार ने नई प्राइवेसी पॉलिसी वापस लेने को कहा
मैसेंजर रूम यूज करने का दूसरा तरीका आप किसी एक चैट स्क्रीन को ओपन करें। यहां आपको अटैचमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको एक नया ऑप्शन ‘Room’ दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर आपको एक बार फिर ब्राउसर पर फेसबकु लॉगइन करते हुए वहीं स्टेप फॉलो करने हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि व्हाट्सऐप ऐप से Room क्रिएट करने के लिए आपके ब्राउसर पर फेसबुक मैसेंजर का लॉगइन जरूरी है। रूम्स के जरिए वीडियो कॉलिंग और स्क्रीन शेयर जैसे फीचर्स यूज कर सकते हैं।