Aadhaar Card को Pan Card से 31 मार्च 2021 तक लिंक करना अनिवार्य है। यदि आप ऐसा करने में विफल होते हैं तो आपको Income Tax Act के सेक्शन 272B के तहत 10 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। इतना ही नहीं ऐसे यूजर्स का पैन कार्ड भी अमान्य हो जाएगा। यदि आप उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है, तो आपको जल्द से जल्द ये काम कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं आप किस तरह से Pan को Aadhaar से लिंक कर सकते हैं। Also Read - Aadhaar Card को PAN से लिंक करने की आखिरी तारीख, जल्दी फॉलो करें ये स्टेप्स नहीं तो लग सकता है जुर्माना
पहले कर लें इन चीजों का इंतजाम
PAN और Aadhaar Card को अपने पास रखें। Also Read - Aadhaar Card को ड्राइविंग लाइसेंस (DL) से लिंक करने के लिए फॉलो करें ये आसान तरीका
How To Link Aadhaar with Pan
- सबसे पहले Income Tax Department के e-filing portal https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर क्लिक करना होगा।
- इसके आपको आपको बाईं ओर दिख रहे Link Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद आप एक दूसरे वेबपेज पर पहुंच जाएंगे। जहां आपको कई जरूरी जानकारी जैसे- पैन नंबर, आधार डिटेल, नाम आदि भरनी होगी।
- अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनके आधार पर सिर्फ बर्थ ईयर यानी जन्म का वर्ष दिया गया है, तो आपको एक बॉक्स में क्लिक करना होगा।
- इसके साथ ही उस बॉक्स पर भी क्लिक करना होगा, जिसमें ‘I agree to validate my Aadhaar details with UIDAI’ लिखा है।
- यह सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको कैपचा कोड भरना होगा।
- आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की आपकी रिक्वेस्ट सफलता पूर्वक सब्मिट हो गई है।
बता दें कि आधार को पैन से लिंक न कर पाने की स्थिति में यूजर्स आईटीआर फाइल नहीं कर पाएंगे। CBDT (Central Board of Direct Taxes) के पूर्व चेयरमैन ने बताया था पैन रखने वाले सभी यूजर्स ने इसे आधार से लिंक नहीं किया है। चूंकि ज्यादातर एजेंसियां आधार से लिंक है, ऐसे में यह पता लगाना आसान हो जाता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ किन लोगों को मिल रहा है। Also Read - Aadhaar card: खो गया आपका आधार कार्ड? ये है वापस पाने का सबसे आसान तरीका