Instagram Tricks: Instagram लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस पर यूजर्स फोटो, वीडियो और पोस्ट करने के अलावा लोगों से बात कर सकते हैं। कुछ लोग घंटों इंस्टाग्राम का यूज करते हैं। इसमें रील्स और वीडियो देखने वालों से लेकर चैटिंग करने वालों तक, अलग-अलग तरह के यूजर्स शामिल हैं। Also Read - Instagram को मिले Facebook और Messenger वाले 3D Avatar, जानें क्या है नया
इंस्टाग्राम पर यूजर्स एक दूसरे को फॉलो करते हैं। कई यूजर्स नहीं चाहते हैं कि उनके अकाउंट से जुड़ा हर एक इंस्टाग्राम यूजर उनका ऑनलाइन स्टेटस देख पाए। वे यह जान पाए कि आप आखिरी बार कब ऑनलाइन थे। इस पर रोक लगाने के लिए Instagram यूजर्स को एक फीचर देता है। इसके जरिए आप लोगों को अपना एक्टिविटी स्टेटस देखने से रोक सकते हैं। इस फीचर को यूज करने का तरीका नीचे बताया गया है। Also Read - Instagram को मिला 3D मोशन Logo, नया फॉन्ट और लेआउट भी हुआ पेश
Instagram यूजर्स ऐसे छिपाएं अपना ऑनलाइन स्टेटस
बता दें कि इंस्टाग्राम पर Show Activity Feature डिफाल्ट रूप से इनेबल रहता है। इसको ऑफ करने पर कोई यूजर यह नहीं देख पाएगा कि आप आखिरी बार ऑनलाइन कब थे। हालांकि, आप भी किसी अन्य इंस्टाग्राम यूजर का एक्टिविटी स्टेटस नहीं देख पाएंगे। इसका यूज करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। Also Read - Instagram पर एक-साथ नहीं देख पाएंगे सभी स्टोरीज, मिलेगा नया ऑप्शन
- अपने Android स्मार्टफोन या फिर आईफोन पर इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें।
- इसके बाद होम स्क्रीन पर राइट साइड में सबसे नीचे दिए गए प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब सबसे ऊपर राइट साइड में बने 3 डॉट आइकन पर क्लिक करें।
- फिर नीचे आ रहे सेटिंग के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- अब प्राइवेसी के लिए दिए गए ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- उसके बाद स्क्रॉल डाउन करके नीचे आएं और Activity Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां Show Activity Status के सामने बना टॉगल ऑन होगा। उस पर क्लिक करके उसे ऑफ कर दें।
- इसके बाद कोई भी यह नहीं देख पाएगा कि इंस्टाग्राम पर कब तक ऑनलाइन थे।
ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर भी इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फीचर को ऑफ कर सकते हैं। हालांकि, हो सकता है कि वहां आपको इससे अलग 1 या 2 स्टेप फॉलो करने पड़ें।