Redmi 9 Power आज भारत में लॉन्च होने वाला है। इस मिड रेंज के स्मार्टफोन को वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। कल ही Xiaomi ने अपने Mi OLED 4K TV को भारत में लॉन्च किया है। आज कंपनी अपने सब ब्रांड Redmi के लोकप्रिय Redmi 9 सीरीज के एक और अफोर्डेबल फोन को लॉन्च करने जा रहा है। ये इस सीरीज का सातवां फोन होगा। Redmi 9 सीरीज में कंपनी ने अब तक Redmi Note 9, Note 9 Pro, Note 9 Pro Max, Redmi 9 Prime, Redmi 9 और Redmi 9i लॉन्च कर चुकी है। Also Read - Redmi 9 Prime 5020mAh बैटरी, 5 कैमरा फोन Amazon Sale से सिर्फ ₹1,583 की EMI में खरीदें
यहां देखें लाइव इवेंट
Redmi 9 Power को पिछले दिनों चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। Redmi 9 Power का वर्चुअव इवेंट कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव किया जाएगा। आज दिन के 12 बजे इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके वर्चुअल लाइव इवेंट के लिए YouTube लिंक भी जारी किया है। Also Read - Xiaomi Mi 11 Pro में होगा 120x जूम (Zoom) वाला कैमरा और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट!
संभावित कीमत
Redmi 9 Power को भी भारत में इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह ही अफोर्डेबल प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 9 4G (China) को पिछले दिनों CNY 999 (लगभग 11,3.0 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को भी भारत में 10,999 रुपये की शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। फोन 4GB/6GB RAM + 64GB/128GB वेरिएंट में आ सकता है। Also Read - Amazon Sale : 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाले Redmi 9 Power को Rs 518 EMI में खरीदें
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 9 Power के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और दो 2MP के सेंसर दिए जा सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसके कैमरे स्पेसिफिकेशन्स को रिवील नहीं किया है। फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल हो सकता है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 662 SoC के साथ आ सकता है। फोन को पावर देने के लिए 6,000mAh की बैटरी, USB Type C और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।