Xiaomi Mi MIX Alpha फोन का फर्स्ट इंप्रेशन
Mi MIX Alpha video : Xiaomi भारत में 2020 में धमाल मचाने के लिए तैयार है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने बीते दिनों भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi MIX Alpha को एक मीडिया राउंड टेबल के दौरान शोकेस किया। Xiaomi इस स्मार्टफोन को बीते कुछ दिनों पहले होम मार्केट चीन में लॉन्च कर चुकी है। इस दौरान शाओमी ने ये भी बताया कि वह इस साल भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Mi ब्रांड के स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने पर फोकस करेगी। Xiaomi ने फिलहाल Mi MIX Alpha को कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन के तौर पर ही शोकेश किया है। यानी कंपनी ने अभी Mi MIX Alpha को लॉन्च करने को लेकर अपना रुख साफ नहीं किया है। हम आपके लिए Mi MIX Alpha फोन का फर्स्ट इंप्रेशन लेकर आए हैं।