Xiaomi Mi 10 5G Review : कैसी है शाओमी के महंगे फोन की परफॉर्मेंस
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 5G लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन शाओमी की ओर से भारत में लॉन्च किया सबसे महंगा स्मार्टफोन है। शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 10 5G की भारत में सीधी टक्कर OnePlus 8 Pro और Samsung Galaxy S20 से होनी है। Xiaomi का यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है। अगर आप शाओमी के इस स्मार्टफोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो हमारे रिव्यू में जानें ये स्मार्टफोन कितना दमदार है।